राष्ट्रीय लोकदल नगर कार्यकारिणी की बैठक में सदस्यता अभियान पर जोर

पार्टी के सदस्यता अभियान को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए नगर कार्यकारिणी को दिए सख्त निर्देश

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल ने शनिवार को ऑर्किड पैलेस, सहारनपुर अड्डा, रुड़की रोड पर अपनी नगर कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की। बैठक में पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर अहम निर्णय लिए गए, जिसमें बूथ स्तर से अभियान को और मजबूत करने की योजना बनाई गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष संदीप मलिक, प्रदेश महासचिव हाजी जिया उर रहमान और प्रदेश महासचिव संजय राठी, मोनिका चौधरी सहित कई अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक में प्रमुख रूप से पार्टी के सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई।

इसे भी पढ़ें:  कश्यप समाज को नरेश टिकैत की हिदायत: अपनी हैसियत ने भूले मजदूर तबका

संदीप मलिक ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल का सदस्यता अभियान विशेष रूप से उस महान व्यक्तित्व के जन्मदिन से शुरू किया गया है, जिसने भारत को संविधान दिया। उन्होंने नगर कमेटी को निर्देशित किया कि इस महत्वपूर्ण कार्य को समय पर पूरा किया जाए और सदस्यता अभियान को गति दी जाए। हाजी जिया उर रहमान ने अपने संबोधन में कहा कि हमें सबसे पहले अपनी बूथ कमेटी बनानी है और फिर प्रत्येक बूथ पर पार्टी की सदस्यता दिलानी है। इसके बाद यह अभियान नगर के प्रत्येक वार्ड में निरंतर चलाना होगा। जब हमारी बूथ कमेटी मजबूत होगी, तो पार्टी जमीनी स्तर पर और मजबूत बनेगी।

इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar news: बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज कर्मचारी का शव मिला

प्रदेश महासचिव संजय राठी ने पार्टी के नगर पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि वे इस अभियान में पूरी मेहनत और निष्ठा के साथ कार्य करें ताकि पार्टी के सच्चे और निष्ठावान सदस्य तैयार किए जा सकें। इस बैठक में नगर अध्यक्ष राहुल शर्मा, नगर महासचिव कपिल सोम, उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, अवनीश वर्मा, सचिव सचिन वर्मा, मुस्तफा मसूरी, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद अशरफ, विनय शर्मा, इकराम सलमानी, माजिद प्रधान, रईस अंसारी, साजिद सैफी, चौधरी युधिष्ठिर, और अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। राहुल शर्मा ने मीटिंग के सफल आयोजन के लिए हाजी जिया उर रहमान और सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया और सदस्यता अभियान के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराया।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शव

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  साईं धान फाउंडेशन ने 140 टीबी मरीजों को वितरित की पोषण पोटलीजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »