मुजफ्फरनगर-प्रिंस मेटल फैक्ट्री में छापा, पकड़ी गई बड़ी जीएसटी चोरी

एसजीएसटी एसआईबी की टीम ने सवा करोड़ से अधिक के माल में हेराफेरी करने पर 32 लाख रुपये का लगाया जुर्माना

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के औद्योगिक क्षेत्र बेगराजपुर में एसजीएसटी की एसआईबी टीम ने प्रिंस मेटल फैक्ट्री पर छापा मारा। जांच में 1.25 करोड़ से अधिक के माल में बड़ा हेरफेर पाया गया और बिल भी नहीं मिले। स्टॉक रजिस्टर में भी मिलान में गड़बड़ी मिली। टीम ने 65.79 लाख रुपये का कम माल और 59.58 लाख रुपये का अधिक माल पकड़ा। फैक्ट्री पर 32 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया जिसे तत्काल जमा कराया गया।
राज्य वस्तु एवं सेवाकर (एसजीएसटी) की विशेष जांच शाखा (एसआइबी) की यूनिट ने मंसूरपुर के बेगराजपुर क्षेत्र में हुसैनपुर बोपाड़ा की प्रिंस मेटल एवं एलाय फैक्ट्री में जांच की है। टीम ने यहां लगभग 15 घंटे तक रिकार्ड खंगाला है। जिसमें बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। इसके चलते फैक्ट्री में 1.25 करोड़ रुपये से अधिक के माल आवागमन में हेरफेर मिला है। जिस पर टीम ने 32 लाख रुपये का जुर्माना तत्काल जमा कराया है। कार्रवाई से औद्योगिक इकाइयों में अफरातफरी मच गई।
एसजीएसटी की एसआइबी यूनिट के संयुक्त आयुक्त सिद्धेश चंद दीक्षित ने बताया कि विभागीय स्तर पर सभी जीएसटी पंजीकृत फर्माे की रेकी की जा रही है। इसमें जिन फर्म पर संदेह है, उनकी तत्काल जांच कराई जा रही है। शनिवार को एसआइबी के उपायुक्त मनोज कुमार शुक्ला के नेतृत्व में टीम बनाकर मंसूरपुर के बेगराजपुर क्षेत्र के गांव हुसैनपुर बोपाड़ा स्थित प्रिंस मेटल एवं एलाय फैक्ट्री की जांच कराई गई है। फैक्ट्री में लेड एंगट का उत्पादन कर उसकी बिक्री की जाती है। टीम ने लगभग 15 घंटे तक सभी रिकार्ड खंगाला है।
एसजीएसटी उपायुक्त मनोज कुमार शुक्ला के अनुसार जांच के दौरान फैक्ट्री में 1.25 करोड़ रुपये के क्रय-विक्रय सहित माल में हेरफेर मिला है। इनमें 65.79 लाख रुपये का माल व्यापारी द्वारा दर्शाए गए रिकार्ड से कम मिला है, जबकि 59.58 लाख रुपये का माल स्टाक रजिस्टर से अधिक पाया गया है। दोनों माल का व्यापारी मौके पर कोई रिकार्ड एवं संतोषजनक दस्तावेज नहीं दिखा सका है। जिसके चलते घोषणा से अधिक मिले 65.79 लाख रुपये के माल को सीज किया गया है। हेरफेर मिलने पर फर्म के खिलाफ 32 लाख रुपये का जुर्माना लगाकर राशि को तत्काल जमा कराया गया है। इसके साथ ही फर्म के कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जांच के लिए कब्जे में लिये गये हैं। इस कार्रवाई से औद्योगिक क्षेत्र बेगराजपुर में कारोबार कर रहे व्यापारियों और उद्योगपतियों के बीच अफरातफरी मची रही।

इसे भी पढ़ें:  कुल्हेड़ी गांव में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में बुलाकर दिया वारदात को अंजाम

Also Read This

यूपी बोर्ड कॉपी जांच 2026: 18 मार्च से शुरू होगा मूल्यांकन

यूपी बोर्ड कॉपी जांच 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होकर 1 अप्रैल तक किया जाएगा। क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के अंतर्गत आने वाले 53 केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य संपन्न कराया जाएगा। बोर्ड की वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 12 मार्च को समाप्त होंगी। परीक्षा समाप्त होने से पहले ही बोर्ड ने मूल्यांकन की तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में कुल पांच केंद्रों पर कापियों का मूल्यांकन किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से निम्न संस्थान शामिल हैं: पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज बेगमपुल रोड, डीएन इंटर कालेज रेलवे रोड चौराहा, एसएसडी

Read More »

दुबई में फंसे भारतीय: टिकट तीन गुना महंगे, घर लौटना मुश्किल

दुबई में फंसे भारतीय इन दिनों भारी दहशत और अनिश्चितता के बीच जिंदगी गुजार रहे हैं। ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद खाड़ी देशों में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। आसमान से गिरती मिसाइलों और धमाकों की गूंज ने वहां काम कर रहे लाखों भारतीयों की नींद उड़ा दी है। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रटौल गांव का रहने वाला दानिश किसी तरह अपनी जान बचाकर दुबई से ओमान पहुंचा है। उसने वीडियो कॉल के जरिए वहां के हालात बताते हुए कहा कि हालात बेहद डरावने हो चुके हैं। दानिश ने बताया कि दुबई जैसे सुरक्षित माने जाने वाले शहरों में भी अब मिसाइल

Read More »

रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला, जीआरपी ने शुरू की जांच

रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला का मामला सामने आया है। रविवार तड़के करीब पांच बजे कौशाम्बी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन के पास एसी कोच में यात्रा कर रहे आशुतोष महाराज ब्रह्मचारी पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन के टॉयलेट में खुद को बंद कर लिया और किसी तरह हमलावरों से बच निकले। इसे भी पढ़ें:  खतौली श्रावणी मेले के ठेके में अनियमितताओं का आरोप, सभासद ने एसडीएम को सौंपी शिकायतघायल अवस्था में वह प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्हें अस्पताल ले जाकर मेडिकल जांच कराई

Read More »

अजीत राणा जिला अध्यक्ष भाजपा का देवबंद पहुंचने पर जोरदार अभिनंदन

अजीत राणा जिला अध्यक्ष भाजपा बनने के बाद जब देवबंद पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। शहर के कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए फूल-मालाओं, बुके और पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया। जीटी रोड साराय काहरान, बस अड्डा रोड नीला गेट, मंगलौर चौक समेत कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी और अजीत राणा के स्वागत में उत्साह देखने को मिला। अजीत राणा के देवबंद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए। इनमें खेमकरण पूर्व सभासद के निवास, श्याम चौहान सभासद संजय चौहान के प्रतिष्ठान, तथा मंगलौर चौक पर जयप्रकाश के प्रतिष्ठान सहित कई स्थान शामिल रहे। हर स्थान पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते

Read More »