नयी दिल्ली- अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के साथ बढ़ते टकराव के बीच पाकिस्तान ने उसके खिलाफ यु; घोषित करते हुए श्आपरेशन गजब लिल-हकश् शुरू किया। सरकारी प्रसारक पीटीवी न्यूज ने बताया कि शुक्रवार तड़के पाकिस्तान की सशस्त्र सेनाओं ने काबुल, कंधार और पकितया में महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने तालिबान सरकार के साथ टकराव की घोषणा की। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ष्हमारा सब्र अब खत्म हो चुका हैष् और चेतावनी दी कि अब दोनों पक्षों के बीच ष्खुला युद्ध है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि हमारे सशस्त्र बल अफगानिस्तान के किसी भी तरह के आक्रामक मंसूबे को ष्कुचलनेष् की पूरी क्षमता रखते हैं। पाकिस्तान के राष्टन्न्पति आसिफ अली जरदारी ने आज अफगानिस्तान पर ष्जवाबी हमलोंष् के बाद कहा कि पाकिस्तान शांति और अपनी क्षेत्रीय अखंडता से कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने इन हमलों में 130 से अधिक तालिबान लड़ाकों के मारे जाने का दावा किया गया है।






