केंद्रीय जांच का शिकंजा: मुजफ्फरनगर की 7 पेस्टीसाइड फैक्ट्रियां पर छापा

कीटनाशक उत्पादन इकाईयों और दुकानों सहित 10 ठिकानों पर केंद्रीय टीम ने एक साथ की छापेमारी, व्यापारियों से आवश्यक स्पष्टीकरण मांगा

मुजफ्फरनगर। जिले में पेस्टीसाइड निर्माण इकाईयों और बिक्री केंद्रों पर केंद्रीय निगरानी सख्त हो गई है। केंद्रीय कीटनाशक प्रयोगशाला की टीम ने विभिन्न औद्योगिक और ग्रामीण क्षेत्रों में छापेमारी कर सैंपल एकत्र किए। कार्रवाई के बाद फैक्ट्री संचालकों और दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही।

फरीदाबाद स्थित केंद्रीय कीटनाशक प्रयोगशाला की टीम ने बहादरपुर, जानसठ रोड, पुरकाजी खादर और बेहड़ा अस्सा समेत कई इलाकों में बड़े पैमाने पर छापेमारी की। टीम ने 7 पेस्टीसाइड निर्माण इकाइयों से सैंपल लेकर लैब जांच के लिए भेजे। जांच के दौरान कच्चे माल, तैयार उत्पाद और लेखा-जोखा की बारीकी से पड़ताल की गई, ताकि गुणवत्ता मानकों और लाइसेंस शर्तों के पालन की पुष्टि की जा सके।

इसे भी पढ़ें:  अंधत्व से पीड़ित व्यक्ति की जमीन हड़पी, तहसील में न्याय की गुहार लगाते हुए दी आत्मदाह की चेतावनी

इस कार्रवाई के दौरान केंद्रीय टीम में शामिल अधिकारियों ने जनपद में कीटनाशक निर्माण करने वाली औद्योगिक इकाई बहादरपुर स्थित चक्रधर पेस्टीसाइड, जानसठ रोड की नॉर्दन पेस्टीसाइड, जानसठ की ज्योति एग्रो केमिकल, पुरकाजी खादर की रेड जोन, बेहड़ा अस्सा की टेराग्रीन के साथ ही अन्य दो इकाइयों पर छापा मारा। सभी स्थानों से कुल 7 सैंपल एकत्र किए गए हैं। उत्पादन इकाईयों के साथ ही टीम ने इनके बिक्री कंद्रों को भी निशाने पर रखा। अधिकारियों ने कूकड़ा क्षेत्र में शाकुंभरी बीज भंडार, गर्ग बीज भंडार और गंगा पेस्टीसाइड समेत कई प्रतिष्ठानों पर भी छापामार कार्रवाई की गई। जांच के दौरान संबंधित अभिलेखों की समीक्षा की गई और बीज व कीटनाशक का व्यापार करने वाले व्यापारियों से आवश्यक स्पष्टीकरण मांगा गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-दिनदहाड़े घेर से तीन गाय चोरी, किसान ने दर्ज कराया मुकदमा

छापों की इस कार्रवाई का नेतृत्व केंद्रीय टीम के केएल मीणा (सीआईआई एवं डीडी) ने किया। टीम में सहारनपुर मंडल के उपकृषि निदेशक (कृषि रक्षा) यतेंद्र सिंह और जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया शामिल रहे। जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया ने बताया कि पेस्टीसाइड निर्माण इकाइयों और दुकानों सहित कुल 10 स्थानों पर जांच की गई। मौके पर कोई बड़ी अनियमितता सामने नहीं आई, लेकिन सैंपल लिए गए, इनकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई पूरे वेस्ट यूपी में चल रही है और पेस्टीसाइड की गुणवत्ता, लाइसेंस की जांच और मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य पेस्टीसाइड की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और मानकों का सख्ती से पालन कराना है।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व विधायक नूरसलीम के स्टील प्लांट में पकड़ी टैक्स चोरी

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाबकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण और वैश्विक

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  द दून वैली पब्लिक स्कूल में पराक्रम दिवस व बसंत पंचमी

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »