दोस्त की शादी में हर्ष फायरिंग करने वाले भाजपा नेता पर एफआईआर, निरस्त होगा शस्त्र लाइसेंस

मंसूरपुर क्षेत्र में शादी समारोह में घुड़चढ़ी के दौरान किये थे ताबड़तोड़ फायर, दूल्हे से भी चलवाई रिवाल्वर

मुजफ्फरनगर। भाजपा नेता पर घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग करने का आरोप लगा है। वायरल वीडियो में नेताजी और दूल्हा दोनों फायरिंग करते दिख रहे हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फायरिंग में प्रयोग हथियार का लाइसेंस भी निरस्त करने की कार्यवाही के साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि सोशल मीडिया पर दो दिन पहले वायरल हुई शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के वीडियो के मामले में आरोपी भाजपा नेता रजत गोयल पर मुकदमा दर्ज हो गया है। मंसूरपुर थाने के उपनिरीक्षक किशन सिंह ने आयुध अधिनियम समेत लाइसेंसी शस्त्र का दुरुपयोग करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। दरअसल, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के साकेत कालोनी में रहने वाले भाजपा नई मंडी मंडल के उपाध्यक्ष रजत गोयल पुत्र संजय गोयल का आठ नवंबर को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ था, जिसमें रजत गोयल दूल्हे की बग्गी पर चढ़कर रिवाल्वर से एक के बाद एक लगभग चार बार हर्ष फायरिंग करते हैं। वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया और जांच करने पर पता चला की वीडियो चार नवंबर की है। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के दिल्ली दून हाईवे स्थित ग्रांड रेडिएंट इन होटल के निकट की है। यहां अपने परिचित की शादी समारोह में शामिल हुए रजत गोयल ने बग्गी पर चढ़कर रिवाल्वर से पहले खुद फायरिंग की और फिर दूल्हे के हाथ में भी रिवाल्वर देकर उनके साथ भी फायरिंग की।
मंसूरपुर थाने के उपनिरीक्षक किशन सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए अपनी तहरीर में बताया कि फायरिंग के दौरान वहां मौजूद लोग भयभीत हो जाते हैं। इससे कोई अप्रिय घटना भी घटित हो सकती थी। रजत गोयल पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 और 292 के अलावा आयुध अधिनियम 1959 की धारा 25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मंसूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्र ने बताया कि देर रात लगभग दो बजे मुकदमा दर्ज कराया किया गया है। वायरल हुए वीडियो में भाजपा नेता और दूल्हे के हाथ में दिखाई दे रहे हथियार को लेकर जांच की जा रही है। अभी बताया गया है कि यह रिवाल्वर भाजपा नेता आरोपी रजत का ही है, लेकिन पुष्टि नहीं हो पाई है। इसकी जानकारी होने पर हथियार का लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही भी अमल में लाई जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  राकेश टिकैत की ओड़िसा में गिरफ्तारी की खबर से भड़का मुजफ्फरनगर, थानों पर भाकियू का डेरा; हाईवे जाम की चेतावनी

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  राकेश टिकैत की ओड़िसा में गिरफ्तारी की खबर से भड़का मुजफ्फरनगर,

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »