मुंबई – महाराष्ट्र के नवी मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां वाशी इलाके की एक बहुमंजिला इमारत में मंगलवार तड़के आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और दस अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने जानकारी दी कि मृतकों में दो महिलाएं, एक पुरुष और एक छह साल की बच्ची शामिल हैं। यह हादसा रहेजा रेसिडेंसी, एमजीएम कॉम्प्लेक्स, सेक्टर 14 में हुआ। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग रात करीब 12:30 बजे 10वीं मंजिल के एक फ्लैट में लगी और देखते ही देखते 11वीं और 12वीं मंजिल तक फैल गई। घायल लोगों को वाशी के दो अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मौके पर सूचना मिलते ही 40 दमकलकर्मी और 8 फायर ब्रिगेड गाड़ियां पहुंचीं और आग पर सुबह 4 बजे तक काबू पा लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारण का पता अभी नहीं चल पाया है। जांच जारी है।

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर
खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें: प्रीमियम डीजल 1.50 रुपये महंगाजनसंपर्क अभियान के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा





