घर में एसी फटने से लगी आग, पति-पत्नी और बेटी की मौत…बेटे की हालत गंभीर

 

फरीदाबाद । फरीदाबाद की एक कालोनी में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जहां मकान के बाहर लगे एसी में आग लग गई। जिसकी वजह से कमरे के अंदर धुआं-धुआं हो गया। हादसे में तीन की मौत हो गई है। फरीदाबाद की ग्रीनफील्ड कालोनी में मकान के बाहर लगे एसी की आउटडोर यूनिट में आग लगने से हादसा हो गया। घर के अंदर दम घुटने से पति, पत्नी व बेटी की मौत हो गई है। वहीं बेटे की हालत गंभीर है। ग्रीनफील्ड्स कालोनी के गेट संख्या 10 के अंदर बनी एक बिल्डिंग के एक फ्लैट में एसी यूनिटमें शार्ट शर्किट हो गया। जिसकी वजह से आग फैल गई। मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में पति-पत्नी और बेटी की मौत हो चुकी है। फिलहाल, गंभीर हालत में बेटे को अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। मृतकों में पति- सचिन कपूर, पत्नी रिंकू और बेटी सुजान शामिल हैं। वहीं बेटे आर्यन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि पहली मंजिल पर एसी के बाद अंदर फ्लैट में आग फैली तो परिवार बचने के लिए नीचे आ गया। सीढ़ियों में धुंआ होने के चलते ये परिवार दूसरी मंजिल पर ही फंस गया। धुआं इतना भर गया कि अंदर दम घुटने से दंपति, बेटी और कुत्ते की मौत हो गई। युवक गंभीर हालत में है। इस बिल्डिंग में तीसरी मंजिल भी इसी परिवार की है, लेकिन वो खाली है।

इसे भी पढ़ें:  ईओ प्रज्ञा की सुन्दर पहल-शहर को स्वच्छ बनाने वाले अमृत सम्मानित

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  नवरात्र से नौ संदेशः महिला उत्थान

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »