MUZAFFARNAGAR-चंद मिनट में शुरू होगी मतगणना-जानिए कैसा रहा भाजपा की दो जीत का सफर

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव 2024 का जनादेश जाहिर करने को ईवीएम बैचेन हैं। देश के साथ ही मुजफ्फरनगर में भी चुनाव की मतगणना शुरू होने में अब बस चंद मिनट का ही समय शेष है। पहले पोस्टल बैलेट की वोटों की गिनती कराने को प्रशासन ने निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश में तैयारी शुरू कर दी हैं। इसके लिए 30 मिनट का समय निर्धारित है। हालांकि इन मतों की गणना को ईवीएम की मतगणना समाप्त होने के बाद ही जोड़ा जायेगा, लेकिन इस बार पोस्टल वोट यहां पर बड़ा मुद्दा बनी हुई हैं। पिछले दो चुनावों से भाजपा मुजफ्फरनगर सीट पर अजेय रही है। आईए हम आपको इन दोनों चुनावों में आये जनादेश से अवगत कराते हैं।

2014 में हुई थी बम्पर वोटिंग, संजीव को मिला था सबसे बड़ा जनादेश

लोकसभा चुनाव 2014 में इस सीट पर 1588475 वोटर पंजीकृत थे, इनमें से 1107765 करीब 69.74 प्रतिशत ने मतदान किया था। 30 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। 19 प्रत्याशियों में से 17 की जमानत जब्त हुई, जिसमें कांग्रेस और सपा के प्रत्याशी भी शामिल रहे। 1535 मतदान केन्द्र बने थे। एक केन्द्र पर 1035 वोटर थे। भाजपा के संजीव बालियान ने एक तरफा जीत दर्ज करते हुए बसपा के कादिर राणा को 401150 वोटों के अंतर से हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी।

इसे भी पढ़ें:  अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार शातिर गिरफ्तार

2019 में अजित सिंह की बड़ी चुनौती से पार पाने में सफल रहे थे संजीव

लोकसभा चुनाव 2019 में मुजफ्फरनगर संसदीय सीट की पांच विधानसभा सीटों पर 1698003 वोटर पंजीकृत थे, इनमें से 1161774 करीब 68.42 प्रतिशत वोटरों ने वोटिंग की थी। 22 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, 10 प्रत्याशियों में से आठ की जमानत जब्त हुई। 1800 मतदान केन्द्र बनाये गये, एक केन्द्र पर 943 वोटर थे। भाजपा के संजीव बालियान ने विपक्ष के अजित सिंह को 6500 वोटों के अंतर से हराया था।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर जाम समस्या: बस रूट में बदलाव

2024–बसपा प्रत्याशी की वोट शेयरिंग पर टिका जीत और हार का मामला

लोकसभा चुनाव 2024 में मुजफ्फरनगर संसदीय सीट की पांच विधानसभा सीटों बुढ़ाना, चरथावल, खतौली, मुजफ्फरनगर और सरधना पर 1816284 वोटर हैं। इस सीट के चुनाव के लिए 38 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, भाजपा के संजीव बालियान, सपा के हरेन्द्र मलिक और बसपा के दारा सिंह प्रजापति सहित 11 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ है। इस सीट पर इस बार 59.13 प्रतिशत वोटिंग हुई है। यहां 1074608 मतदाताओं ने ईवीएम से वोट डाला है। इनमें करीब 5600 सर्विस वोटर शामिल नहीं है। इस सीट के लिए सर्वाधिक 61.75 प्रतिशत मतदान खतौली विधानसभा सीट पर हुआ है। इसके बाद चरथावल में 61.22, बुढ़ाना में 60.95, मुजफ्फरनगर में 57.26 और सबसे कम 54.74 प्रतिशत वोटिंग सरधना सीट पर हुई है। इस बार मुजफ्फरनगर सीट पर कांटे की टक्कर मानी जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यहां हो रहे त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान की तीसरी बार की जीत या सपा के हरेन्द्र मलिक के सामने उनकी हार के लिए बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति मुख्य कड़ी साबित हो सकते हैं। उनका वोट शेयर ही जीत और हार की तस्वीर का साफ कर पायेगा। हालांकि नतीजे अब चंद घंटे में ही जनता के सामने होंगे, लेकिन इस बार का आने वाला जनादेश यहां इतिहास रचने वाला साबित होने जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बांटा अन्नकूट

Also Read This

सहारनपुर में किरणपाल कश्यप ने किया बारात घर का लोकार्पण, सड़क बनवाने का भरोसा दिया

सहारनपुर। अम्बाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शामली एमएलसी और पूर्व सपा मंत्री किरणपाल कश्यप का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद उनका काफिला समर्थकों के साथ सरसावा ब्लॉक क्षेत्र के गयाजुद्दीनपुर गांव पहुंचा, जहां उन्होंने नवनिर्मित बारात घर का फीता काटकर लोकार्पण किया। गांव में बारात घर शुरू होने पर ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया। स्थानीय लोगों का कहना रहा कि इस सुविधा से शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए गांव के लोगों को राहत मिलेगी। अब छोटे-बड़े आयोजनों के लिए ग्रामीणों को बाहर जाने की मजबूरी कम होगी। इसे भी पढ़ें:  अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार शातिर

Read More »

देवबंद के इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट, कई छात्रों का कंपनियों में चयन

देवबंद। इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज देवबंद में छात्र-छात्राओं के भविष्य को रोजगार से जोड़ने के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। ड्राइव में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कॉलेज पहुंचकर छात्रों की योग्यता, संवाद क्षमता और प्रोफेशनल स्किल्स को परखा। चयन प्रक्रिया के बाद कई छात्र-छात्राओं को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिससे कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल रहा। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इस प्लेसमेंट ड्राइव में मुख्य रूप से MBA, MCA, BBA और BCA के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने इंटरव्यू, स्क्रीनिंग और कंपनी प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान अपनी तैयारी और आत्मविश्वास का परिचय दिया। बिज़ऑक्स ग्लोबल ने छात्रों को किया शॉर्टलिस्ट प्लेसमेंट ड्राइव में BizzOx

Read More »

मुजफ्फरनगर में हंगामा-जल निगम की लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा, पलायन की चेतावनी

गौरव स्वरूप ने सभासदों के साथ किया मौके का निरीक्षण, लोगों संग किया संवाद, चेयरमैन ने एई जल निगम को दिया नोटिस

Read More »

10 लाख की प्रतिबंधित वेनेरेक्स कफ सिरप बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

बुढाना पुलिस ने 2,845 शीशियां, तीन लाख रुपये नकद और तस्करी में प्रयुक्त कार की जब्त, गाजियाबाद का एक आरोपी फरार मुजफ्फरनगर। सहारनपुर परिक्षेत्र में चलाए जा रहे ष्ऑपरेशन सवेरा-नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओरष् अभियान के तहत बुढाना पुलिस ने प्रतिबंधित वेनेरेक्स कफ सिरप की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये मूल्य की 2,845 शीशियां प्रतिबंधित कफ सिरप, तीन लाख रुपये नकद और तस्करी में प्रयुक्त एक आल्टो कार बरामद की है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। इसे भी पढ़ें:  सफाई कर्मचारी महासंघ

Read More »