जहीर फारूकी की आवाज बनकर सीएम योगी से मिले पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल

आजादी के बाद से सरकारी कॉलेज की बाट जोह रहे पुरकाजी के लिए जगी उम्मीद, चेयरमैन द्वारा दान की गई करोड़ों की जमीन का प्रस्ताव सीएम को सौंपा

मुजफ्फरनगर। शिक्षा किसी भी समाज की तरक्की की पहली सीढ़ी होती है, लेकिन आजादी के 7 दशक बीत जाने के बाद भी मुजफ्फरनगर का ऐतिहासिक कस्बा पुरकाजी एक सरकारी इंटर कॉलेज के लिए तरस रहा है। इस सूनेपन को भरने के लिए जहाँ एक ओर नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी ने अपनी करोड़ों की निजी संपत्ति दान कर एक मिसाल पेश की, वहीं अब उनकी इस मुहिम को अंजाम तक पहुँचाने का बीड़ा भाजपा के पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल ने उठाया है। दलगत सियासत से ऊपर उठकर जनहित में की गई यह पैरवी न केवल पुरकाजी के भविष्य की नींव रखेगी, बल्कि यह साबित करती है कि विकास का कोई रंग नहीं होता। प्रमोद उटवाल ने जहीर फारूकी की आवाज बनकर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष पुरकाजी की इस सबसे बड़ी मांग को पूरी मजबूती से रखा है।
पुरकाजी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल ने क्षेत्र के शैक्षिक पिछड़ेपन को दूर करने के लिए एक निर्णायक पहल की है। उन्होंने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की और पुरकाजी कस्बे में सरकारी इंटर कॉलेज की स्थापना की पुरजोर मांग उठाई। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने नगर पंचायत पुरकाजी के चेयरमैन जहीर फारूकी एडवोकेट द्वारा कॉलेज निर्माण हेतु दान की गई भूमि के दस्तावेज और जिला प्रशासन का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को सौंपा। पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल ने मुख्यमंत्री को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि ऐतिहासिक महत्व रखने वाला पुरकाजी कस्बा आज भी शिक्षा के क्षेत्र में उपेक्षित है। यहाँ कक्षा 10वीं तक का भी कोई सरकारी हाई स्कूल या इंटर कॉलेज नहीं है। आजादी के बाद से ही यहाँ की जनता और छात्र-छात्राएं एक सरकारी संस्थान की बाट जोह रहे हैं। शिक्षा के अधिकार के लिए यह संघर्ष कई दशकों से जारी था, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम नहीं निकल पाया था।

शिक्षा के इस मंदिर के निर्माण में सबसे बड़ी बाधा जमीन की उपलब्धता थी, जिसे पुरकाजी के वर्तमान चेयरमैन जहीर फारूकी एडवोकेट ने दूर कर दिया है। चेयरमैन ने शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए कॉलेज निर्माण के लिए अपनी करोड़ों रुपये मूल्य की करीब 8 बीघा निजी भूमि जिला प्रशासन को दान कर दी है। चेयरमैन फारूकी लंबे समय से प्रशासन से गुहार लगा रहे थे कि उनकी जमीन पर सरकार कॉलेज का निर्माण कराए ताकि गरीब बच्चों को सस्ती और अच्छी शिक्षा मिल सके। पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल ने जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव और चेयरमैन द्वारा दी गई जमीन के कागजात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपे।

इसे भी पढ़ें:  खतौली : पूर्व विधायक रामपाल सैनी के घर उमड़ी भीड़, युवा पुत्र के निधन पर नेताओं ने जताया शोक

उन्होंने सीएम से आग्रह किया कि जल्द से जल्द इस प्रस्ताव को मंजूरी देकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। साथ ही, उन्होंने क्षेत्र की अन्य समस्याओं को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी मांगों पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस पहल के बाद प्रमोद उटवाल ने एक बार फिर पुरकाजी की जनता के दिलों में अपनी जगह मजबूत कर ली है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि एक निर्दल चेयरमैन जहीर फारूकी की मांग को अपनी आवाज बनाकर मुख्यमंत्री तक पहुँचाना यह दर्शाता है कि प्रमोद उटवाल दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास की सोच रखते हैं। खुद जहीर फारूकी ने भी उनके इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि उनकी इस पैरवी से पुरकाजी में खुशी की लहर है और उम्मीद जगी है कि जल्द ही कस्बे के बच्चों का सरकारी इंटर कॉलेज में पढ़ने का सपना साकार होगा।

इसे भी पढ़ें:  लखनऊ में नीले ड्रम में मिला शव, बेटा गिरफ्तार

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  बेहडा सादात में बंद मकान में चोरी का खुलासा, एक आरोपी

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »