एसआईआर में चार दिन शेषः मुजफ्फरनगर में सबसे ज्यादा फर्जी वोट

अलीगढ़ में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडलीय समीक्षा के दौरान जताई गहरी चिंता, कहा-विशेष सावधानी बरतें अधिकारी

अलीगढ़। अलीगढ़ के कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा बैठक ली। इस मंडलीय समीक्षा बैठक में मतदाता सूची की सटीकता और तैयारी पर गंभीर चिंता व्यक्त की और जनप्रतिनिधियों तथा पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि प्रदेश में सबसे अधिक फर्जी वोट अलीगढ़ और मुजफ्फरनगर जिलों में हैं। उन्होंने इन दोनों जिलों में मतदाता सूची तैयार करने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची के निरीक्षण में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने विपक्षी पार्टियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि वे लोग 100 फीसदी क्षमता के साथ बेहद खामोशी से मतदाता सूची तैयार करने के काम में लगे हुए हैं। इसको देखते हुए आप लोगों को बेहद गंभीरता से काम करने की ज़रूरत है। शादी हो तब भी काम में लगे रहें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में हुई देरी पर सख़्त नाराज़गी ज़ाहिर की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को इसे अत्यधिक गंभीरता के साथ निपटाने का निर्देश दिया, खासकर तब जब इसकी अंतिम समय सीमा करीब है।
एसआईआर के मंडलीय कार्यक्रम प्रभारी, पूर्व विधायक रामप्रताप सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री के निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य पर विशेष जोर दिया है। सीएम ने विशेष रूप से अलीगढ़ शहर और कोल विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता पुनरीक्षण कार्य के देरी से शुरू होने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस महत्वपूर्ण और संवेदनशील कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी को पूरी गंभीरता और तत्परता से काम करने को कहा। मुख्यमंत्री ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समाप्ति में केवल चार दिन शेष हैं। कार्य को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए टोली बनाकर काम किया जाए। सीएम ने इस बात पर जोर दिया कि मतदाता सूची में किसी भी श्मृतश् या बाहरी व्यक्ति का नाम शामिल नहीं होना चाहिए, यह सुनिश्चित करने के लिए गहन समीक्षा की जाए।

मुजफ्फरनगर में अब तक सवा लाख वोट कटी, सदर विधानसभा सुस्त

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में छह विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे मतदाता सूचियों के एसआईआर अभियान में 4 दिसम्बर के बाद बेहद तेजी देखी गई है। अब चार दिन ही शेष रह गये हैं। 11 दिसम्बर एसआईआर गणना प्रपत्र भरने का अंतिम दिन है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अलीगढ़ में समीक्षा बैठक में मुजफ्फरनगर में सर्वाधिक फर्जी वोट होने की चिंता जाहिर करने से अधिकारियों की पैशानी पर भी पसीना नजर आना स्वाभाविक है। सूत्रों के अनुसार अभी तक जनपद में छह विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर के आधार पर मृत, लापता और स्थानांतरित आधार पर करीब सवा लाख मतदाताओं के नाम काटे जा चुके हैं। यहां पर डुप्लेकेसी वोटों की संख्या भी काफी मिली है। कुछ मामलों में एक मतदाता की तीन तीन जगह भी वोट होने की बात सामने आई है। जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने छह दिसम्बर की मीडिया मीट में जो आंकड़े प्रस्तुत करें उसकी बात करें तो जनपद में 21 लाख 12 हजार 586 मतदाताओं में से मुजफ्फरनगर विधानसभा में एसआईआर का कार्य सबसे धीमा बना हुआ है। यहां पर 67 प्रतिशत मतदाताओं के ही एसआईआर गणना प्रपत्र भरवाये जा सके थे।

इसे भी पढ़ें:  कच्चा कूड़ा डलावघर-खराब वाहन देखकर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने जताई नाराजगी

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  मौलाना शम्सुल हुदा खान पर ED की कार्रवाई: ब्रिटेन में बैठे इस्लामिक उपदेशक पर मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्जजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में मेडिकल मेवेरिक्स ने सिल्वर्टन टाइगर्स को 11 रन से हराया बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »