छेड़छाड़ करने के आरोप में चार युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

शाहपुर पुलिस ने कठोर इलाज कर सिखाया सबक, लंगडाते आरोपियों का वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर। महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन ने कठोर रुख अपनाते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। शाहपुर थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर स्कूल की छात्राओं और महिलाओं को देखकर भद्दे कमेंट करने, गंदी भाषा का प्रयोग करने और अश्लील हरकतें करने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के बाबूजी पेट्रोल पंप, हरसौली के पास की है। पुलिस को सूचना मिली कि चार युवक सड़क किनारे खड़े होकर आने-जाने वाली छात्राओं और महिलाओं को देखकर लगातार गालियाँ दे रहे हैं और आपत्तिजनक कमेंट्स कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही, थाना प्रभारी शाहपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना विलंब किए मौके पर घेराबंदी की और चारों आरोपियों को रंगे हाथ धर दबोचा। इसके बाद इन युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप कुमार (उम्र 22 वर्ष) पुत्र गुरुदीप सिंह, नीरज (उम्र 19 वर्ष), पुत्र गुरुदीप सिंह, निखिल (उम्र 19 वर्ष), पुत्र अशोक सिंह निवासीगण ग्राम गंगदासपुर और पंकज (उम्र 22 वर्ष) पुत्र रामकुमार निवासी शिवदासपुर के रूप में हुई।
गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को थाने लाने और उनके खिलाफ कार्रवाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गिरफ्तार युवकों को पुलिस थाना परिसर में सिपाहियों के कंधे का सहारा लेकर लंगड़ाते हुए चलते हुए देखा जा सकता है, जो दर्शाता है कि पुलिस ने ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ किस सख्ती से निपटा है। इस कार्रवाई के संबंध में पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मिशन शक्ति अभियान का लक्ष्य समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है, ताकि कोई भी मनचला इस तरह की शर्मनाक हरकत करने से पहले कठोर परिणाम के बारे में सोचने पर मजबूर हो। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कोई भी नरमी नहीं बरतेगी।

इसे भी पढ़ें:  कल आ रहा इतवार, एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र शिविर तैयार

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  कल आ रहा इतवार, एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र शिविर तैयारजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना देवबंद

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  कल आ रहा इतवार, एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र शिविर तैयार बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी करती

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »