मुजफ्फरनगर में मातमः ड्यूटी के बाद कमरे पर सोए पीएससी जवान की लखनऊ में हार्ट अटैक से मौत

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी गुलजार अली 49वीं वाहिनी पीएससी में लखनऊ में थे तैनात, रात को सोए और फिर उठे नहीं

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में तैनात एक और जवान की असमय मौत ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना कस्बा निवासी पीएससी जवान गुलजार अली की लखनऊ में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। ड्यूटी खत्म करने के बाद कमरे में सोए गुलजार अली सुबह नहीं जाग सके। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
बुढ़ाना कस्बा निवासी पीएससी जवान गुलजार अली (उम्र लगभग 30 वर्ष) का गुरुवार शाम करीब छह बजे लखनऊ में हार्ट अटैक से निधन हो गया। बताया गया कि वह ड्यूटी समाप्त करने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। काफी देर तक जब वह दोबारा ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो उनके साथी जवान वीरेंद्र को शंका हुई। वीरेंद्र ने जब कमरे में जाकर देखा तो गुलजार अली अचेत अवस्था में पड़े मिले और उनके शरीर में कोई प्रतिक्रिया नहीं थी। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।

इसे भी पढ़ें:  PALIKA-चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने दिये वाटर कूलर का सर्वे कराने के निर्देश

मृतक जवान के पिता शराफत अली ने बताया कि गुलजार अली वर्ष 2019 में 49वीं वाहिनी पीएससी में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती लखनऊ में मंत्री संदीप की गार्ड ड्यूटी में थी। गुरुवार शाम उन्हें फोन के माध्यम से बेटे की मौत की सूचना मिली, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गुलजार अली के दोस्त आरिफ ने भी बताया कि वह 49वीं वाहिनी पीएससी, गौतम बुद्ध नगर में भर्ती हुए थे और इन दिनों लखनऊ में सेवाएं दे रहे थे। गुलजार अली की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले कांधला क्षेत्र के पास एक गांव में हुई थी। उनकी छह माह की एक बेटी है। वह चार भाई-बहनों में से एक थे।
जैसे ही गुलजार अली के निधन की खबर बुढ़ाना पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी बेसुध होकर गिर पड़ीं। घर पर परिजनों और रिश्तेदारों की भीड़ जुट गई। पूरे मोहल्ले में गमगीन माहौल है और हर आंख नम है। खबर मिलने के बाद कुछ परिजन भी लखनऊ रवाना हो गए थे। परिजनों ने बताया कि अस्पताल से गुलजार अली के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक कस्बा बुढ़ाना बड़ौत रोड स्थित आवास पर लाया गया और देर शाम सैंकड़ों लोगों की मौजूदगी में उनके जनाजे को स्थानीय कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया। इस दौरान परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल था।

इसे भी पढ़ें:  प्रयागराज में अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद पर पहली FIR — भड़काऊ रील से भड़का विवाद

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  BHU में देर रात बवाल: छात्रों और

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  PALIKA-बकरीद पर पानी की रहेगी निर्बाध आपूर्ति, नहीं होगा शट डाउनफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पैगंबर की शान में गुस्ताखी पर भड़की जमीयत उलमाइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  BHU में देर रात बवाल: छात्रों और प्रॉक्टोरियल बोर्ड में भिड़ंत, पत्थरबाजी से कैंपस में तनावलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन

Read More »