हरिद्वार में दिनदहाड़े फिल्मी वारदात: पेशी पर ले जाए जा रहे विनय त्यागी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो पुलिसकर्मी घायल

हरिद्वार। हरिद्वार जिले में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अदालत में पेशी के लिए ले जाए जा रहे मेरठ के कुख्यात बदमाश विनय त्यागी पर अज्ञात हमलावरों ने अचानक गोलियां बरसा दीं। इस हमले में विनय त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए।

पुलिस के अनुसार, रुड़की कारागार से पुलिस वाहन के जरिए बदमाश को कोर्ट ले जाया जा रहा था। जैसे ही वाहन लक्सर क्षेत्र में पहुंचा, पहले से घात लगाए बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इसे भी पढ़ें:  उत्तराखंड में भारी बारिश: रेड-ऑरेंज अलर्ट, 384 सड़कें बंद और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी

घटना के तुरंत बाद घायल बदमाश को प्राथमिक इलाज दिया गया और फिर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं घायल पुलिसकर्मियों का भी उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान, नाकेबंदी और सीमावर्ती इलाकों में विशेष दबिश शुरू कर दी गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगातार कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही है।

इसे भी पढ़ें:  बदरीनाथ धाम में बदले नियम: सिंहद्वार से आगे मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित

एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हमला सुनियोजित प्रतीत हो रहा है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई विशेष टीमें गठित की गई हैं। साथ ही पेशी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी संभावित चूक की भी जांच कराई जा रही है।

कौन है विनय त्यागी?

विनय त्यागी मेरठ का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और उसका नाम कुख्यात सुनील राठी गैंग से जुड़ा बताया जाता है। करीब डेढ़ महीने पहले उसे देहरादून से चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।

इसे भी पढ़ें:  उत्तराखंड मौसम अपडेट: होली से पहले गर्मी ने दी दस्तक

विनय त्यागी के खिलाफ रुड़की और लक्सर में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा विनय और उसकी पत्नी पर एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला भी लक्सर थाने में दर्ज है। बताया जा रहा है कि इसी केस की सुनवाई के लिए उसे पेशी पर लाया जा रहा था।

 

Also Read This

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »

ममता बनर्जी का दावा, असम चुनाव में बाहर से लोग लाई भाजपा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए असम चुनाव के लिए बाहरी वोटर लाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा को असम के मतदाताओं पर भरोसा नहीं था, इसलिए बाहर से लोगों को वहां लाया गया। इसी दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “सांप पर भरोसा किया जा सकता है, लेकिन भाजपा पर नहीं।” ममता बनर्जी ने यह बयान उत्तर 24 परगना जिले के तेंतुलिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दिया। उनका यह हमला ऐसे समय आया है, जब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर

Read More »

असम के सीएम के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, बयान पर जताई नाराजगी

पुतला दहन का प्रयास विफल, सिटी मजिस्ट्रेट को राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, विचार गोष्ठी में नेताओं ने भाषा की मर्यादा पर उठाए सवाल मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री के एक बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला कैंप कार्यालय पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन का प्रयास किया, जिसे प्रशासन ने रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया और एक विचार गोष्ठी के माध्यम से लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर चर्चा की। इसे भी पढ़ें:  जिस पत्नी को पढ़ाकर बनाया दरोगा, उसी ने पति पर दर्ज कराई दहेज की एफआईआरउत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर

Read More »

मुजफ्फरनगर-पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौकश गिरफ्तार, एक घायल

गौकशी करने की तैयारी में थे आरोपी, पुलिस को देखकर की फायरिंग, अवैध हथियार और एक जिंदा गौवंश, बिना नंबर कार बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो कथित गौकशों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार, गौकशी के उपकरण, एक जिंदा बछड़ा और बिना नंबर की कार बरामद की है। घटना 10 अप्रैल 2026 की है, जब रतनपुरी थाना पुलिस नंगला पिटलोखर मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पिटलोखर पुल की ओर से एक कार

Read More »