देवबन्द:- नगर के भायला रेलवे फाटक पार करने के लिए पुल बनवाने का प्रस्ताव कुछ महीनो पहले पास हुआ था जो कार्य प्रगति पर है। ताकि जनता को फाटक पार करने के लिए आने-जाने में कठिनाई ना हो। पुल का निर्माण रेलवे द्वारा पास कराया गया था। लेकिन दो-तीन दिन से जनता के बाईक से आने जाने के लिए बेरी केटिंग कर रास्ता बंद कर दिया गया है। इसी को लेकर आज सभासद मौ. वाजिद मालिक द्वारा अपने साथियों सहित ज्ञापन लेकर एसडीएम कोर्ट पहुंचे। जहां उन्होंने देवबन्द उपजिलाधिकारी युवराज सिंह को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में मांग की गई है की पिछले दो-तीन दिनों से भायला फाटक को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। जिसकी वजह से गांव से शहर आने वाले लोगों को और शहर से अपने खेतों में जाने वाले लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।भायला रोड के दुकानदार भी यह रास्ता बंद होने की वजह से परेशान है पहले यहां को मोटरसाइकिल से आने जाने का रास्ता खुला हुआ था जिससे आना जाना हो रहा था अब रेलवे द्वारा रास्ता बिल्कुल बंद कर दिया गया है। जिसकी वजह से लोगों को रणखण्डी फाटक या कासिमपूरा फाटक से गुजरना पढ़ रहा है। कम से कम लोगों को मोटरसाइकिल से आने जाने का रास्ता खुलवा दिया जाए। ज्ञापन देने वालों मे सभासद रिहाना पत्नी शराफत मलिक, सभासद मौo औसाफ सिद्दीकी, सभासद शाहिद हसन, सभासद अख्तर अंसारी, सभासद बिलकीस पत्नि रिजवान गोर, सभासद अफसा लियाकत, आदि लोग उपस्थित रहे

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें: देवबंद जैन समाज द्वारा श्री कृष्ण





