मेरी जीत में चरण सिंह की दुआ-जयंत का इशारा शामिलः हरेन्द्र मलिक

चुनाव में सपा संगठन के कार्यकर्ताओं की एकजुटता को सराहा, कहा-जो पार्टी एकजुटत रहती है, वो ही जीत दर्ज कराती है

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव 2024 में देश की सबसे हॉट सीटों में शुमार मुजफ्फरनगर संसदीय क्षेत्र से भाजपा का विजय रथ रोकने के साथ ही कई इतिहास रचते हुए सांसद निर्वाचित हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव हरेन्द्र मलिक ने कहा कि उनकी जीत के कई बड़े कारण रहे हैं, लेकिन इसमें विशेष तौर पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की दुआ और जयंत चौधरी का चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं के लिए किया गया एक खास इशारा भीा बड़ी भूमिका निभाने वाला साबित हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके चुनाव के लिए सपा संगठन पूरी तरह से एकजुट रहा और कांग्रेस के साथियों ने भी मिलकर काम किया है। जो पार्टी एकजुट रहती है, जीत उसी की होती है। उन्होंने इस जीत को उनकी नहीं, बल्कि की सपा की जीत बताते हुए कहा कि प्रत्याशी केवल एक मोहरा होता है, वोट पार्टी के नाम पर ही मिलते हैं।

शहर के महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गुरूवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी नेताओं के बीच पहुंचे सांसद हरेन्द्र मलिक का स्वागत किया गया। यहां मीडिया से मुखातिब हुए नवनिर्वाचित सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि इस बार चुनाव के लिए मुजफ्फरनगर का हरेक मतदाता जागरूक रहा और साइलेंट वोटिंग करते हुए मुझ पर विश्वास व्यक्त करने का काम किया। सपा का पूरा संगठन एकजुट रहा, बूथ कमेटियों ने अच्छा काम करके दिखाया। जब भी कोई पार्टी इस तरह से चुनाव में एकजुट होती है तो जीत दर्ज कराती है। उनकी जीत भी व्यक्तिगत नहीं है, बल्कि ये पार्टी की जीत है क्योंकि चुनावी बिसात पर प्रत्याशी केवल एक मोहरा होता है, वोट पार्टी के नाम पर ही मिलते हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हमारे लिए मीडिया का सहयोग न होता तो हमें बड़ी दिक्कत हो सकती थी। मतदान के दिन दर्जनों दरोगाओं ने बूथ कैप्चरिंग कराने का पूरा प्रयास किया, लेकिन बूथ पर तैनात हमारे कार्यकर्ता अडिग रहे। हमारी हर शिकायत पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने निष्पक्ष रहते हुए त्वरित कार्यवाही की, इसके लिए प्रशासन के अफसरों की कार्यप्रणाली की हम सराहना करते हैं। उनका आरोप था कि चुनाव खत्म होने के बाद भी कुछ दरोगा लोगों को डरा और धमकाकर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। यह मामला आला अफसरों के संज्ञान में हैं, हम उनसे अपील करते हैं कि अफसर ऐसे दरोगाओं पर कार्यवाही करे, ताकि शांति कायम रह सके। सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि आज भाजपा यूपी में कानून व्यवस्था की बात करती है, ये काम अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में किया था। प्रदेश में राहजनी और लूट जैसी वारदातों में गिरावट अखिलेश यादव द्वारा लाई गई डायल-100 सेवा के कारण आई। एम्बुलेंस सेवा 108 अखिलेश ने देकर लोगों को बड़ी राहत प्रदान की। बिजली उत्पादन अखिलेश की सरकार में बढ़ाया गया। हमें अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व पर गर्व है। उनकी नीतियों को जनता ने सराहा है और वोट किया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अधिवक्ता को पत्नी सहित किया डिजिटल अरेस्ट, मांगे दस लाख

अपनी जीत किसान मसीहाओं पूर्व पीएम स्व. चरण सिंह, भाकियू संस्थापक महात्मा महेन्द्र सिंह टिकैत और धरती पुत्र स्व. मुलायम सिंह यादव को समर्पित करते हुए सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि यह जीत रालोद अध्यक्ष स्व. अजित सिंह को विनम्र श्र(ांजलि है। उनकी इस जीत की कहानी में भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की दुआ और राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का वो इशारा भी शामिल है, जो उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के दौरान यहां की जनता के बीच रहकर किया था। हरेन्द्र ने कहा कि जयंत ने प्रचार में स्पष्ट संदेश दिया था कि मान, सम्मान, प्रतिष्ठा और मर्यादा का अपमान करने वालों को सबक सिखाना है। रालोद के वोटरों ने वैसा ही किया और दिल्ली में अजित सिंह से कोठी खाली कराकर मान, दलित बेटी की मौत का विरोध करने जा रहे जयंत पर लाठी चार्ज कराकर सम्मान, मुजफ्फरनगर में जबरदस्ती अजित सिंह को पराजित कराकर प्रतिष्ठा और 2019 में प्रचार के लिए आई चारू चौधरी पर हमला कराकर मर्यादा छीनने वालों को चरण सिंह वादी विचारधारा के वोटरों ने सबक सिखाकर बदला लेने का काम किया है। यह अहंकार की पराजय है और जनता की जीत है। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, पूर्व मंत्री राजकुमार यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, इलम सिंह गुर्जर, शहर अध्यक्ष पुष्पेन्द्र उर्फ बॉबी त्यागी, गोल्डी अहलावत, सोमपाल भाटी, सलीम मलिक, साजिद हसन, सभासद अब्दुल सत्तार, हसीबुर्रहमान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  यूपी मे 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

पुरकाजी और मीरापुर सीटों पर मतदान की करेंगे समीक्षाः जिया चौधरी

मुजफ्फरनगर। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि बिजनौर लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी दीपक सैनी की हार के कारणों के लिए हाईकमान के निर्देश पर विधानसभावार मतदान को लेकर समीक्षा कराई जा रही है। इस सीट पर हमारे जिले से पुरकाजी और मीरापुर विधानसभा सीटों पर सपा प्रत्याशी को मिले कम वोटों को लेकर अगले दो दिनों में समीक्षा कर रिपोर्ट हाईकमान को भेजी जायेगी। उन्होंने कहा कि हरेन्द्र मलिक का अपना जनाधार है और उनके व्यक्तित्व के कारण ही मुजफ्फरनगर में सपा ने जीत दर्ज कराई है, इस सीट के चुनाव परिणाम पर पूरे देश की निगाह लगी हुई थी।

इसे भी पढ़ें:  फर्जी जमानत कराने वाले गैंग का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

जिया ने कहा कि मीडिया ने हमारी बातों को जनता तक पहुंचाने के लिए जिस ईमानदारी से काम किया है, उसी का परिणाम है कि आज सपा देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा ने लोकसभा चुनाव में यूपी में सबसे बड़ा प्रदर्शन करते हुए 37 सीटों को जीतने का काम किया है। हम मीडिया और मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि हरेन्द्र मलिक के पार्टी में आने के बाद जिले में सपा का जनाधार बढ़ा है।

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  यूपी मे 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादलेरिलायंस

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  पालिका बनायेगी अपनी गौशाला, स्मार्ट शहर बनेगा मुजफ्फरनगरफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सरकारी दफ्तर को बाबू ने बनाया मनोरंजन का अड्डाइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सरकारी दफ्तर को बाबू ने बनाया मनोरंजन का अड्डालाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य

Read More »