धनगर समाज के बच्चों ने कलेक्टेªट जाकर सौंप दिए बच्चों के स्कूल बैग

मुजफ्फरनगर। धनगर समाज के लोगों के शासनादेश के बावजूद भी जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने पर आक्रोशित लोगों ने शहर मे तिरंगा यात्रा निकाली और कलेक्ट्रेट जाकर अपने बच्चों के स्कूल बैग प्रशासन के समक्ष सौंप दिये गये।

अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ के नेता अरविंद धनगर के नेतृत्व में देवी अहिल्याबाई होल्कर चौक से तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई, जिसमें धनगर समाज के बच्चों और महिलाओं ने विभिन्न ग्रामों से आये सैंकड़ों ग्रामीणोें ने भाग लिया। कार्यक्रम में ये लोग लगभग 151 फीट लंबा तिरंगा भी साथ में लेकर चल रहे थे। आज धनगर समाज के बच्चों ने सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष अपने स्कूलों के बैग जमा करते हुए कहा कि समाज का जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा, वहीं दूसरी ओर स्कूलों में जाति प्रमाण पत्र मांगा जा रहा है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रहा है। ऐसे में समाज में रोष है तो बच्चों के स्कूल बैग प्रशासन अपने पास ही रख ले।

अरविंद धनगर ने कहा कि 1952 से सर्टिफिकेट 1976 तक निरंतर बनते रहे लेकिन कुछ षड्यंत्रकारी लोगों ने धनगर का धनगढ़ कर दिया, उसके पश्चात वर्ष 1976 से समाज के लोगों ने उच्च न्यायालय की शरण ली और न्यायालय ने साफ तौर पर आदेश जारी कर कहा कि धनगर जाति के सर्टिफिकेट तुरंत बनने चाहिए तत्पश्चात की सर्टिफिकेट नहीं बनाई जा रहे हैं। सरकार ने आदेश जारी किया उसके बाद सर्टिफिकेट बनने स्टार्ट हुए लेकिन फिर रोक दिए गए। प्रदर्शनकारियों ने धनगर जाति के प्रमाण पत्र बनवाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में मुख्य रूप से शिव कुमार धनगर, प्रदीप धनगर, अरविंद धनगर, सुनील धनगर, रवि धनगर, अनिल धनगर, सतीश धनगर, ओमवीर धनगर, राजकुमार धनगर, शेरपाल धनगर, सुमित धनगर, अमित धनगर, विनोद धनगर, जय सिंह धनगर, रामकुमार धनगर, राम मुकुट धनगर, हरपाल धनगर, मनोज धनगर, राजकुमार धनगर, आनंद धनगर के साथ सैंकड़ों लोग शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  भाकियू का शक्ति प्रदर्शन-हाईवे पर रहा किसानों का कब्जा

Also Read This

हिंदुत्व के मुद्दों पर मंथन, शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान की बैठक में मंदिर इकोसिस्टम पर जोर

राष्ट्रीय महामंत्री संजय शर्मा ने एक डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से संगठन की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों की जानकारी दी

Read More »

दिल्ली के नेचर बाजार में आग लगी, दमकलकर्मियों ने पाया काबूय 40 दुकानें जलकर खाक

नईदिल्ली। दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित स्थित नेचर बाजार में रविवार सुबह आग लग गई। इस घटना में करीब 40 दुकानें जलकर खाक हो गईं। रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित नेचर बाजार में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते करीब 40 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों का नुकसान होने की आशंका है। हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग को सुबह लगभग 7 बजकर 37 मिनट पर अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार में आग लगने

Read More »

बदायूं डबल मर्डर: ‘कातिल’ की 6 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर, शस्त्र लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त

बदायूं- बदायूं डबल मर्डर केस में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। सीओ भी हटा दिए गए हैं। एक्स पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट कर कहा कि साजिश के हर पहलू की जांच होगी। बदायूं के एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में दो अधिकारियों उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता व उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज घटना को प्लांट में फायरिंग को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार शाम मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। वहीं,

Read More »

भगवान के प्रति प्रेम और वैराग्य ही मनुष्य को सांसारिक बंधनों से मुक्त कर सकता: हिमेश शास्त्री

श्रीमद भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति और भजनों से गूंजा सनातन धर्म सभा भवन

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल के नन्हे बच्चों का फन टूर पर की जमकर मस्ती

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि शैक्षिक सत्र समाप्त होने पर बच्चों को खेलकूद की गतिविधि में सम्मिलित करने के लिए यह फन टूर आयोजित किया

Read More »