क्लेरिकल मिस्टेक-एक जीरो ने फंसा दिये पालिका के 50 लाख

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में क्लेरिकल मिस्टेक के नये नये मामले सामने आ रहे हैं। इस एक बहाने के सहारे बड़े-बड़े खेल खेले गये हैं। किसी को आवश्यकता से ज्यादा स्थानों की स्वीकृति दे गई तो कभी जीएसटी जैसे महत्वपूर्ण प्रकरणों को उलझा दिया गया। लिपिकों की इन त्रुटियों को सुधारने के लिए चेयरपर्सन को पालिका बोर्ड के साथ मिलकर काम करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक ओर मामला सामने आया है। इसमें क्लेरिकल मिस्टेक की एक जीरो ने पालिका के 50 लाख रुपये फंसाकर रख दिये हैं। पार्टी पालिका को 50 लाख रुपये का भुगतान करने को तैयार है, लेकिन बोर्ड मीटिंग में पारित प्रस्ताव में पार्टी को 05 करोड़ रुपये का बकायादार दर्शा दिया गया। इसी एक गलती के कारण अब पालिका प्रशासन को बोर्ड में प्रस्ताव लाकर संशोधन कराने के लिए तैयारी करनी पड़ रही है।

नगरपालिका परिषद् की मार्किट में किरायेदार व्यापारियों और आवंटियों से किराया बढ़ोतरी और प्रीमियम राशि तय करते हुए पालिका की आय बढ़ाने और पुराने किरायेदारी के मामलों का निपटारा करने के लिए पूर्व पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के कार्यकाल में तेजी से काम किया गया था। इसके लिए मार्किट के किरायेदारों को आवंटित दुकान का किराया और प्रीमियम राशि पैमाइश के बाद तय किये गये थे। इसके बाद इस प्रस्ताव को 10 नवम्बर 2020 की बोर्ड बैठक में पारित करा दिया गया था। इसी प्रस्ताव में पालिका की गोल मार्किट के आवंटी दुकानदार और दूसरी पार्टियां भी शामिल रहीं। इनमें गोल मार्किट की ऊपरी मंजिल पर चल रही पंजाब नैशनल बैंक की शिव चौक शाखा भी शामिल रही। यह शाखा पालिका के भवन में किराये पर चल रही है। इसके लिए बोर्ड बैठक में किराया 50728 रुपये तय किया गया और प्रीमियम राशि 05 करोड़ रुपये तय कर दी गई। पूरा प्रस्ताव बोर्ड में पारित हुआ तो इसके बाद पीएनबी से किराया और प्रीमियत राशि वसूलने के लिए पालिका प्रशासन ने कार्यवाही की और नोटिस भेजा गया तो पीएनबी के शाखा प्रबंधक 05 करोड़ रुपये का बकाया होने की जानकारी मिलने पर हतप्रभ रह गये। दोबरा से गणना कराई गई तो प्रीमियम राशि 05 करोड़ के बजाये 50 लाख रुपये की निकली। अब यहीं पर सारा प्रकरण उलझ कर रह गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल पर 40 हजार का जुर्माना

दरअसल, गोल मार्किट में पीएनबी को भवन लीज पर किराये पर दिया गया है। इसके लिए जनवरी 2016 में पीएनबी गोल मार्किट के तत्कालीन वरिष्ठ प्रबंधक राजकुमार कौशिक ने पालिका प्रशासन के साथ आगामी चार वर्षों के लिए 50728 रुपये मासिक किराये पर किराया लीज का अनुबंध किया था। दिसम्बर 2020 में यह किराया लीज खत्म होने के बाद साल 2021 में पालिका प्रशासन ने पीएनबी को लीज का नवीनीकरण कराने, किराया बढ़ोतरी और प्रीमियम राशि का भुगतान करने के लिए नोटिस जारी किया था। इसी नोटिस में नवम्बर 2020 में पारित प्रस्ताव में तय प्रीमियत 05 करोड़ की जानकारी पीएनबी को दी गई। इसके बाद मार्च 2023 में पीएनबी गोल मार्किट शाखा के ब्रांच मैनेजर ने ईओ के नाम पत्र जारी करते हुए 05 करोड़ की प्रीमियत राशि तय करने पर ऐतराज जताया तो सारी पोल खुली।

इसे भी पढ़ें:  JAGBEER MURDER CASE--योगराज सिंह और टिकैत परिवार में समझौता

पालिका की आय बढ़ाने के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बकायादारों से वसूली के लिए निर्देश दिये तो ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बड़े बकायादारों और मार्किट के किरायादारों के प्रकरणों को टटोलना शुरू किया तो उनके सामने पीएनबी के इस प्रकरण का भी खुलासा हुआ। 05 करोड़ के प्रीमियम को लेकर उनके द्वारा जांच पड़ताल कराई गई तो पता चला कि क्लेरिकल मिस्टेक से एक जीरो ज्यादा लगने के कारण बोर्ड में 50 लाख के बजाये 05 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पारित हो गया, इसमें बताया गया कि यह प्रस्ताव जिस लिपिक ने तैयार किया, वो रिटायर्ड हो चुका है। उसको बुलाकर छानबीन की गई तो क्लेरिकल मिस्टेक बताकर पल्ला झाड़ लिया गया। उन्होंने सारे मामले की जानकारी चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को दी तो उन्होंने भी इसे गंभीरता से लेते हुए नाराजगी जताई। बताया गया कि पीएनबी प्रीमियम राशि के तहत 50 लाख रुपये पालिका को जमा कराने के लिए तैयार है, लेकिन 05 करोड़ देने में असमर्थता जता दी गई है। बताया गया कि पीएनबी गोल मार्किट शाखा के द्वारा मार्च 2023 तक का किराया अण्डर प्रोस्टेट पालिका को जमा कराया जा चुका है। अब मामला फिर से बोर्ड की ओर धकेल दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  मैं दिव्या काकरान, अपने पति से तलाक ले रही हूं....

पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि ये सारा प्रकरण उनके चार्ज से पहले का है। हम किरायेदारों के साथ मामले निस्तारण के लिए आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में यह प्रकारण काफी गंभीर है। चेयरपर्सन को मामले की जानकारी दी गई है। उनके निर्देश पर समाधान खोजा जा रहा है। इसके केवल क्लेरिकल मिस्टेक बताकर पल्ला झाड़ लिया गया है, जो लिपिक प्रस्ताव बनाने में थे, वो रिटायर्ड हो चुके हैं। इसके लिए कर अधीक्षक नरेश शिवालिया को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। राजस्व निरीक्षक पारूल यादव से भी मामले में रिपोर्ट तलब की गई है। 

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  यूपी मे 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादलेजनसंपर्क अभियान के दौरान सबसे

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »