MUZAFFARNAGAR-कांवड़ यात्रा में सौहार्द बिगाड़ने की साजिश, पांच ‘मुस्लिम कांवड़िया’ पकड़े

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की बड़ी साजिश को मुजफ्फरनगर पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया। पांच ऐसे व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, जो छद्म हिंदू नाम और शिवभक्तों की वेशभूषा में कांवड़ सेवा शिविरों में घुसकर धार्मिक भावनाएं भड़काने और अव्यवस्था फैलाने की फिराक में थे। इसके साथ ही इनके द्वारा शिविरों में शिव भक्तों का सामान चोरी करने का काम भी किया जाता था। पुलिस के अनुसार, इनका मकसद ना सिर्फ श्र(ालुओं की आस्था को चोट पहुँचाना था, बल्कि विशेष समुदायों के बीच वैमनस्यता फैलाकर कानून-व्यवस्था के लिए एक बड़ी चुनौती पैदा करना भी था।

एसएसपी संजय वर्मा ने सोमवार को पुलिस लाइन सभाकक्ष में कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद में सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने की बड़ी साजिश का खुलासा किया है। उन्होंने मीडिया कर्मियों को बताया कि कांवड़ यात्रा 2025 के मद्देनज़र सतर्क पुलिस व्यवस्था ने एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए पाँच ऐसे व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जो हिन्दू श्र(ालुओं का वेशधारण कर कांवड़ सेवा शिविरों में घुसपैठ कर रहे थे। इनका उद्देश्य धार्मिक भावनाओं को आहत करना एवं विशेष समुदायों के बीच वैमनस्यता फैलाना बताया गया है।

शिवभक्तों का भेष बनाकर शिविरों में चोरी व अशांति फैलाने की योजना 

बताया कि यह कार्रवाई पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजू कुमार साव व प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन आशुतोष कुमार के कुशल नेतृत्व में की गई। पकड़े गये शातिरों में सुहैल उर्फ चोकड उर्फ शेरखान पुत्र नसीम निवासी लद्दावाला, (उम्र-22 वर्ष), आसिफ पुत्र अफजाल निवासी लद्दावाला बिलाल मस्जिद के पास, (उम्र-20 वर्ष), आसिफ पुत्र शमशाद निवासी शाहबुद्दीनपुर रोड (उम्र-24 वर्ष), शादाब पुत्र नूरहसन, निवासी कूकड़ा मंडी (उम्र-20 वर्ष) और आबिद पुत्र महफूज, निवासी केवलपुरी (उम्र-34 वर्ष) शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के विरु( थाना सिविल लाइन पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 298, 318(4), 319(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, आरोपी शिवभक्तों का भेष बनाकर शिविरों में चोरी व अशांति फैलाने की योजना बना रहे थे। यदि समय रहते इन्हें न पकड़ा जाता, तो यह कानून-व्यवस्था को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकते थे। इनमें से अधिकांश अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है, जिन पर पूर्व में चोरी, शस्त्र अधिनियम तथा अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। थाना सिविल लाइन पुलिस ने इन सभी आरोपियों को 14 जुलाई को कांवड़ शिविरों के निकट संदिग्ध गतिविधियों के दौरान गिरफ्तार किया था।

इसे भी पढ़ें:  ‘बाजा बजा देंगे अफवाह फैलाने वालों का’: केशव प्रसाद मौर्य 

जांच के लिए एसआईटी का गठन, एलआईयू और थाना पुलिस की टीम भी लगाई

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने धार्मिक आयोजन के दौरान चोरी और भ्रम फैलाने की मंशा स्वीकार की है। एसएसपी संजय वर्मा ने इस मामले में अभियुक्तों के विरु( हिस्ट्रीशीट खोलने व गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की संस्तुति की है। इसके साथ ही सम्पूर्ण प्रकरण की जांच के लिए स्थानीय अभिसूचना इकाई, थाना सिविल लाइन की टीम के साथ ही विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर जांच को गहनता से आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस की इस साहसिक कार्रवाई में एसएसआई के.पी. सिंह, एसआई प्रवीन कुमार, आरक्षी अंकित कुमार, सुधीर कुमार, मोहित व ब्रह्मदेव की भूमिका सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें:  CUSTODIAL DEATH-सीएम योगी से मिले मोहित के परिजन

सीएम योगी ने कहा था-कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की हो रही साजिश

कांवड़ यात्रा के प्रारम्भ के बाद कई स्थानों पर लड़ाई और झगड़ों के मामले सामने आये तो यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सार्वजनिक मंच पर साफ कहा था कि इस बार कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की एक बड़ी साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि था कि यह सरकार ऐसी सीाी साजिशों का पर्दाफाश करेगी और इसके बाद आज मुजफ्फरनगर जैसे संवेदनशील जनपद में कांवड़ियों का वेशधारण कर चोरी और सामाजिक वैमनस्यता फैलाने के लिए कांवड़ सेवा शिविरों मेें हिंदू बनकर ठहरने वाले पांच मुस्लिम कांवड़ियों की गिरफ्तारी ने बड़े सवाल खड़े कर दिये हैं।

छह दिन चली गहन जांच में खुली बड़ी साजिश की पोल

सिविल लाइन पुलिस ने जिन पांच मुस्लिम युवकों को कांवड़ शिविरों में हिंदू नाम से शिव भक्त के वेश में गिरफ्तार किया है, वो छह दिन पहले 14 जुलाई को पुलिस की पकड़ में आये थे। एसएसपी संजय वर्मा के अनुसार इन सभी पांच अभियुक्तों को थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा दिनांक 14.07.2025 को कांवड शिविरों के पास से गिरफ्तार कर निरोधात्मक कार्यवाही की गयी थी। अभियुक्त उस समय भी कांवड़ शिविरों के पास चोरी करने के मकस्द से घूम रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  फसल बीमा योजना में सुधार की आवश्यकताः धर्मेन्द्र मलिक


इसके बाद इनके खिलाफ गहन जांच का दौर शुरू हुआ तो इनके द्वारा छद्म हिन्दू नाम बता कर शिव भक्त श्रद्धालुओं का वेश धारण करके कांवड सेवा शिविरो में प्रवेश कर कांवडियो/शिव भक्त श्रद्धालुओं के साथ उठ बैठ कर हिन्दू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुचाने तथा चल रहे पवित्र श्रावण मास में विशेष समुदायों के बीच धार्मिक वैमनस्यता फैलाने की साजिश की पोल खुली। मुसिलम समुदाय के होने के बावजूद भी ये युवक कांविडयों की वेष-भूषा में कांवड़ सेवा शिविरों के अन्दर घुसे तथा धार्मिक भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से श्रद्धालुओं के मोबाइल व सामान चोरी एवं माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे थे। इनका पूर्व में आपराधिक इतिहास देखा गया तो इनके विरुद्ध मुजफ्फरनगर के जनपदीय थानों व अंतर्जनपदीय थानो में चोरी इत्यादि के कई अभियोग पंजीकृत मिले। 

Also Read This

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »