नरेश-राकेश के बयान पर बवाल, देशभक्ति पर उठे सवाल!

मुजफ्फरनगर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी घटना के विरोध में देशभर में गम और गुस्सा बना हुआ है, घटना के बाद से लगातार पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं और केन्द्र सरकार के हर फैसले का समर्थन किया जा रहा है। ऐसे में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत और प्रवक्ता राकेश टिकैत के बयानों को लेकर गुस्सा फूटने लगा है। इन बयानों को लेकर टिकैत परिवार पूरी तरह से निशाने पर आ चुका है। उनके खिलाफ प्रदर्शन होने लगे हैं और लोग आवाज उठाकर यही सवाल कर रहे हैं कि टिकैत परिवार आज देश का साथ खड़ा एक देशभक्त है, या पाकिस्तान के खिलाफ सरकार के फैसलों का विरोध कर यह परिवार गद्दारी कर रहा है! हालांकि भाकियू अध्यक्ष ने अपने बयान पर खेद व्यक्त कर बात बराबर कर ली है, लेकिन इसके बावजूद भी उनका विरोध किया जा रहा है। अब इस विरोध में भाजपा भी कूद पड़ी है।

भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी और जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में किसान कार्यकर्ता मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे और पहलगाम में हुई घटना के खिलाफ आक्रोश जाहिर करने के साथ ही भारतीय किसान यूनियन के शीर्ष नेताओं के द्वारा दिए जा रहे बयानों की निंदा करते हुए प्रदर्शन किया और आग्रह किया कि टिकैत परिवार अपने पूर्वजों के साथ ही किसान बिरादरी और बालियान खाप को शर्मसार करने का काम न करे, देश के साथ खड़े होकर समर्थन करें और देश विरोधी बयानों से बाज आये। क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी ने कहा कि आज पूरा देश पहलगाम में शहीद हुए लोगों के लिए इंसाफ की मांग कर रहा है, आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ है और केन्द्र सरकार के हर फैसला का समर्थन देश का हर व्यक्ति कर रहा है, लेकिन टिकैत परिवार के लोग इससे अलग खड़े नजर आ रहे हैं। सिंधु जल संधि को लेकर नरेश टिकैत और इसके बाद राकेश टिकैत द्वारा हमले के लिए सीधे तौर पर प्रधानमंत्री को दोषी ठहराने वाले बयानों की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि यह देश के खिलाफ है।

राजू अहलावत ने कहा कि उन्होंने किसान मसीहा महेन्द्र सिंह टिकैत से लेकर नरेश टिकैत तक के साथ काम कर किसानों के हितों के लिए लड़ाई लड़ी है। कभी भी भाकियू के नेताओं ने देश के खिलाफ बयान नहीं दिया है। महेन्द्र सिंह टिकैत ऐसे मामलों में सीधे तौर पर देश के साथ खड़े हो जाते थे, लेकिन आज भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत जो हमारे समाज के मुखिया भी हैं, ने जिस तरह का बयान दिया है, वो समाज के साथ ही देश को भी शर्मसार कर रहा है, हालांकि उन्होंने खेद व्यक्त कर लिया है, लेकिन इसके बाद राकेश टिकैत ने भी इस हमले के लिए प्रधानमंत्री पर आरोप लगाये हैं, जो वो कांग्रेस के राज के पिछले दस साल याद कर लें, जिसमें आतंकी घटनाओं में हजारों भारतीय मारे गये। 26/11 का हमला कांग्रेस राज में हुआ, तो क्या इसके लिए सोनिया और राहुल दोषी थे। उन्होंने कहा कि आज सि(ारमैया, नेहा राठौर जैसे चंद लोग ही हैं, जो गलत बयानबाजी कर रहे हैं। ऐसे बयानों की लिस्ट में भाकियू अध्यक्ष न आये हमारा यही आग्रह है, इससे किसान और बालियान खाप बदनाम हो रहे हैं, समाज पर सवाल उठ रहे हैं। नेहा पर मुकदमा हुआ, लेकिन हम नरेश टिकैत पर मुकदमा दर्ज करने की मांग भी नहीं कर सकते हैं, क्योंकि वो हमारे समाज के चौधरी हैं। कानून अपना काम करे। राजू ने कहा कि उन्होंने राकेश टिकैत से फोन पर बात कर नाराजगी जताई और कहा कि वो ऐसे बयान देकर देश के किसान को शर्मिन्दा न करें। कहा कि भाजपा सरकार ने पुलवामा और उरी का भी एक मजबूत बदला लिया, इसमें भी कार्यवाही होगी, पूरा देश सरकार के साथ हर फैसले में खड़ा हुआ है। इस प्रदर्शन के दौरान अमित राठी, राजू अहलावत के साथ तरूण त्यागी, सुधीश पुण्डीर, विनीत ठाकुर, मुकेश कश्यप, नितिन त्यागी, चमन ठाकुर, डॉ. राजकुमार, भूपेन्द्र प्रजापति, मनोज राठी, अमित धर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  8.56 करोड़ रुपये से वर्ल्ड क्लास बनेगा मुजफ्फरनगर स्पोर्ट्स स्टेडियमः कपिल देव

Also Read This

वेतन बढ़ाने की मांग, सड़कों पर आग और पथराव — नोएडा में भड़का गुस्सा

वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सोमवार को कई कंपनियों के कर्मचारी सड़क पर उतर आए और देखते ही देखते विरोध ने ऐसा रूप ले लिया कि शहर के कई हिस्सों में यातायात ठप पड़ गया। पिछले तीन से चार दिनों से चल रहा यह आंदोलन सोमवार को सबसे ज्यादा उग्र दिखा। नोएडा फेज-2 में प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर दीं, कुछ वाहनों में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव किया। पुलिस के मुताबिक हालात काबू में लाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मुख्य मांगें साफ हैं — मासिक वेतन 13 हजार रुपये से बढ़ाकर

Read More »

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  शिक्षक की दिनदहाड़े हत्या.. स्कूल जाने के दौरान अपराधियों ने मारी

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »