जिला अस्पताल में कुत्तों की पिटाई पर डीएम सख्त, जांच के आदेश

मुजफ्फरनगर। जिला महिला और पुरुष अस्पताल के परिसर में कुत्तों की पिटाई करने के मामले में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शिकायत को सख्ती से लेते हुए जांच करने के आदेश दिये। डीएम के आदेश पर सीएमएस ने प्रकरण की जांच के लिए अपनी अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित करते हुए पांच दिन में रिपोर्ट तलब की है। इसमें कुत्तों की पिटाई को लेकर लोगों से तीन दिन में समिति के समक्ष साक्ष्य उपलब्ध कराने का समय भी निर्धारित किया गया है।

बता दें कि 14 फरवरी के दिन जिला अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों के आतंक से मरीजों और तीमारदारों को बचाने के लिए वहां के कुछ कर्मचारियों ने कुत्तों को पकड़कर उनको दूर ले जाकर छोड़ दिया था। इस मामले में अरविन्द शर्मा पुत्र जयप्रकाश शर्मा निवासी भरतिया कालोनी के द्वारा सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया से मिलकर शिकायत करते हुए कुत्तों के साथ क्रूरता किये जाने पर नाराजगी प्रकट की और मामले में जांच कराकर कार्यवाही करने की मांग की थी। उनके द्वारा शहर कोतवाली में भी तहरीर देते हुए दो कर्मचारी और एक फार्मासिस्ट के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की थी, लेकिन प्रकरण में कुछ कार्यवाही नहीं होने पर उनके द्वारा मेनका गांधी के एनजीओ को शिकायत की गई, जहां से मामले में डीएम उमेश मिश्रा केा शिकायत मिली तो डीएम ने सख्त आदेश जारी करते हुए सीएमएस डॉ. संजय वर्मा से जांच रिपोर्ट तलब की है।

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर विधानसभा सीट पर 13 नवम्बर को होगा उपचुनाव

सीएमएस ने बताया कि जिला चिकित्सालय पुरूष एंव जिला महिला चिकित्सालय महिला परिसर में विगत दिनों कुत्तों को मारने-पीटने की घटना प्रकाश में आने पर जिलाधिकारी द्वारा दिए गये निर्देशानुसार जांच हेतु तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी गई। इसमें सीएमएस डॉ. संजय कुमार वर्मा अध्यक्ष के साथ ही सीएमएस जिला महिला चिकित्सालय द्वारा नामित चिकित्सा अधिकारी और सीएमओ द्वारा नामित एसीएमओ स्तरीय अधिकारी सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे। बताया कि कुत्तों को मारने-पीटने के संबंध में जो भी व्यक्ति, एवं कर्मचारी कोई साक्ष्य या ब्यान प्रस्तुत करना चाहे तो वह समिति के सम्मुख 03 दिन के अन्दर प्रस्तुत कर सकता है। इस विषय में जांच कर अपनी आख्या 05 दिन के अन्दर समिति प्रस्तुत करेगी।

इसे भी पढ़ें:  मां ने ही कर दी अपने चार माह के बेटे की हत्या

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटकेजनसंपर्क अभियान के दौरान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »