MUZAFFARNAGAR-आठ पॉश कालोनी, 12 हजार उपभोक्ता, 32 घंटे से बत्ती गुल

मुजफ्फरनगर। नई मंडी सहित शहर की कई बड़ी और पॉश कालोनियों में दो दिनों से बत्ती गुल रहने के कारण आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। बुधवार को तो आलम यह रहा कि इस क्षेत्र में करीब आठ कालोनियों में बिना बिजली के पानी के लिए लोगों को तरसना पड़ा, नहाने और धोने के साथ ही घर का खाना बनाने तक का काम प्रभावित होने से जनता के बीच हा-हाहाकार की स्थिति बनी। इससे पहले विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पूरे जिले में बिना बिजली और पानी के ऐसी स्थिति बनी थी। मंत्री जी के विशेष प्रयासों से जिले को विद्युत परिवर्तक लखनऊ से मिल तो गया, लेकिन उसको यहां लाकर तैयार करने में ही पूरा दिन भाग जाने से लोगों को भीषण गर्मी में पानी की बूंद बूंद के लिए तरसना पड़ा। लोगों में आक्रोश पनपा तो पानी के इंतजाम के लिए विद्युत विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के फीडरों को कुछ समय के लिए दूसरे फीडरों से जोड़कर आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की, लेकिन ये भी ऊंट के मुंह में जीरा के समान ही रही। विद्युत अधिकारी रात से दिन तक व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

इसे भी पढ़ें:  15 SAAL BAD-आईएएस अफसर बनकर सीएम योगी से मिले रिंकू सिंह राही

मंगलवार की सुबह मंडी समिति बिजली घर में फाल्ट हो जाने से नई मंडी और इससे जुड़ी करीब सात-आठ कालोनियों की बत्ती गुल हो गई थी। यहां पर लगा 10 एमवीए का विद्युत परिवर्तक फुंक गया था। मंडी समिति बिजली घर से क्षेत्र में जिले की पॉश कालोनियों में शुमार नई मंडी, पटेलनगर, गांधीनगर, भरतिया कालोन, जानसठ रोड आदि क्षेत्र के करीब 12 हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित रहे। इसके कारण क्षेत्र में आपूर्ति ठप्प होकर रह गई। विद्युत परिवर्तक को ठीक करने के लिए सवेरे से ही अधिकारियों ने पूरी टीम और संसाधन को लगा दिया था, लेकिन परिवर्तक ज्यादा क्षतिग्रस्त हो जाने से उसको बदलने के लिए नये परिवर्तक की आवश्यकता आन पड़ी थी। 10 एमवीए का विद्युत परिवर्तक जिले या मंडल में नहीं उपलब्ध हुआ तो इसके लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने लखनऊ प्रवास के दौरान ही क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति की स्थिति का संज्ञान लेकर विशेष प्रयासों के चलते लखनऊ से ही 10 एमवीए का विद्युत परिवर्तक जिले के विद्युत अधिकारियों को उपलब्ध करवा दिया था। इस दौरान मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल और अधिशासी अभियंता टाउनहाल डीसी शर्मा के साथ ही अन्य विद्युत अधिकारी भी लखनऊ में ही मौजूद थे। अधिकारी लखनऊ से 10 एमवीए का विद्युत परिवर्तक लेकर रवाना हुए।

मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 8 बजे लखनऊ से 10 एमवीए का विद्युत परिवर्तक जिले में पहुंचा और इसको अधिशासी अभियंता टाउनहाल डीसी शर्मा की देखरेख में मंडी समिति बिजली घर पर पहुंचाया गया था। उनको ही अपने मार्गदर्शन में इस विद्युत परिवर्तक को बिजली घर पर स्थापित कराने के निर्देश दिये गये थे। चीफ पवन अग्रवाल ने बताया कि मंडी समिति बिजली घर पर 10डट। का ट्रांसफार्मर फुकने के कारण मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे से बिजली घर से पोषित एरिया पटेल नगर, जानसठ रोड का कुछ हिस्सा, स्टेट बैंक कोलोनी भरतिया कालोनी के साथ ही नई मण्डी क्षेत्र और इससे जुड़ी दूसरी कालोनियों का कुछ हिस्सा प्रभावित रहा है। यहां पर विद्युत आपूर्ति बहाल कराये जाने के तमाम प्रयास किये गये हैं। इसके लिए लखनऊ से विद्युत विभाग द्वारा रात में ही ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कर ली गई है, जिसकी टेस्टिंग बिजली घर पर लाने के बाद सवेरे नौ बजे से शुरू करा दी गई थी।

इसे भी पढ़ें:  दहशत की अफवाहों से हड़कंप-पुलिस को गुमराह कर रही झूठी सूचनाएं

उन्होंने बताया कि विद्युत परिवर्तक को बिजली घर पर स्थापित करने से पहले कई चरण में उसकी टेस्टिंग और चार्जिंग का काम किया जाता है। इसमें करीब 6 से 7 घंटे का समय लगता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल कराने के लिए विद्युत विभाग की पूरी टीम पूरी रात से लगी हुई है। उन्होंने कहा कि आपूर्ति सुचारू होने पर उपभोक्ता अपने घरों के सभी उपकरण एक साथ न चलायें। पहले केवल आवश्यक उपकरण ही उपयोग करें और धीरे धीरे दूसरे उपकरणों का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि आपूर्ति बंद होने के कारण बुधवार को प्रभावित क्षेत्र में राहत प्रदान करने के लिए नई मंडी के चौडी गली फीडर को डेढ़ घंटे के लिए गांधी नगर बिजली घर के फीडर से जोड़ा गया, इसी प्रकार कूकड़ा फीडर को भी दो घंटे के लिए टीपी नगर बिजली घर फीडर से जोड़ा गया है, ताकि प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों के द्वारा इस अवधि में घर की जरूरत के लिए पानी का प्रबंध किया जा सके। 

इसे भी पढ़ें:  आतंकियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, दो जवान घायल

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  इकोनामिक कारिडोर पर भाज्जू कट लेकर रहेंगे

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  धनगर समाज के बच्चों ने कलेक्टेªट जाकर सौंप दिए बच्चों के स्कूल बैगफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  आतंकियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, दो जवान घायलइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार,

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  धनगर समाज के बच्चों ने कलेक्टेªट जाकर सौंप दिए बच्चों के स्कूल बैगलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के

Read More »