BHARAT BAND-किसानों ने किया हाईवे जाम, राकेश टिकैत बोले-हमें डरा रही सरकार

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चैधरी राकेश टिकैत ने कहा कि देश में भाजपा की नहीं, पूंजीपतियों की सरकार है। किसानों की अब तक कोई मांग पूरी नहीं हुई। ग्रामीण बाजार को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। साप्ताहिक पैठ लगाने वालों को तंग किया जा रहा है। सरकार किसानों को डराने और धमकाने का काम कर रही है। भाकियू ने सिसौली में शनिवार को अपनी पंचायत बुलाई है। दिल्ली कूच आंदोलन के लिए हमारी यूनियन संयुक्त किसान मोर्चा के साथ है, उन्हें अपने फैसले से भी अवगत कराया जाएगा।

मुजफ्फरनगर में हाईवे पर सड़क पर धरना देकर यातायात ठप करने वाले किसानों के बीच पहुंचे भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि आज किसानों ने चक्का जाम नहीं किया है, ग्रामीण भारत को बंद किया गया है। स्वामीनाथ कमेटी की रिपोर्ट औश्र एमएसपी गारंटी कानून आज देश का बड़ा मुद्दा है। इसका समाधान सरकार को निकालना चाहिए। समाधान नहीं निकलेगा तो किसान देशभर में आंदोलन के लिए बाध्य होगा। जिस तरह से हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़ने का निर्णय गलत है, इसकी हम तीव्र निंदा करते हैं। ग्रामीण भारत बंद पूरे देश का आंदोलन है। जनपद में भी किसान सड़कों पर उतरा है। एसकेएम इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहा है। एसकेएम की यही मांग है कि सरकार इसका समाधान निकाले। चंडीगढ़ में देर रात तक मीटिंग हुई है, लेकिन कोई भी समाधान नहीं निकाला गया है। सरकार के प्रतिनिधियों के साथ एसकेएम नेताओं की रविवार को फिर से बैठक होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पूरे देश के किसानों को लूटकर आज व्यापारियों को भरा जा रहा है, इसी नीति का विरोध करने के लिए किसान सड़कों पर उतरा है।

किसानों के इस आंदोलन को कई नाम दिये जा सकते हैं, लेकिन वास्तविक रूप से आज ग्रामीण भारत बंद है। ये लड़ाई केवल किसानों की नहीं है, ये सभी की लड़ाई है। जो भी कमेरा वर्ग है, उसके हकों के लिए आज बंद है। खेतों पर किसानों काम करने के लिए नहीं गये हैं, ग्रामीण अंचलों का बाजार बंद है और फैक्ट्रियों में भी मजदूरों ने आज काम बंद किया है। आने वाले समय में साप्ताहिक पैठ और बाजारों को भी सरकार बंद करने की योजना बना रही है। हमने हाईवे जाम करने से परहेज किया है। जिन भी लोगों ने संगठनों ने इसमें सहयोग किया है, उन सभी के लिए हम आभार व्यक्त करते हैं।

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि आज खेत हड़ताल के कारण किसानों ने अपने खेतों से दूरी बनाकर सड़कों पर बैठा है। अपनी आवाज को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण बाजार व्यवस्था को चैपट करने की योजना पर सरकार काम कर रही है, ग्रामीण बाजार चैपट होगा, तभी सरकार की पूंजीवादी नीतियां परवान चढ़ेंगी। बिहार में जैसी मण्डी व्यवस्था चैपट है, इसी तरह से ये सरकार पूरे देश के मण्डी सेक्टर को बंद करेंगे। मण्डी समितियों की जमीनों को लीज पर कारपोरेट को देने की योजना है। ये आंदोलन लम्बे चलने हैं। ये सरकार बड़े पूंजीपतियों की सरकार है, ये भाजपा की सरकार नहीं है। देश में केवल पूंजीवाद को बढ़ावा देने ही इनका काम है। दिल्ली कूच के लिए जो भी एसकेएम का निर्णय होगा, उसी के अनुसार यूपी का किसान आगे बढ़ेगा। आज सरकार अपने वादे से मुकर रही है, सरकार ने कोई भी मांग नहीं मानी है और सरकार किसान संगठनों को डराने और धमकाने का भी काम कर रही है। 

इसे भी पढ़ें:  मुस्लिम युवक ने हाथ काटकर शिवलिंग पर चढ़ाया खून

Also Read This

खतौली मंगलसूत्र चोरी से महिला दहशत में

खतौली मंगलसूत्र चोरी का मामला सामने आया है, जहां रसम पगड़ी में शामिल होने जा रही एक महिला से ई-रिक्शा में सफर के दौरान मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारूल पत्नी अभिषेक, निवासी नई मंडी, मुजफ्फरनगर, अपने परिवार के साथ बस से खतौली पहुंची थीं। कैसे हुई खतौली मंगलसूत्र चोरी? खतौली चौराहे से पारूल फलावदा रोड की ओर रसम पगड़ी में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुईं। उसी ई-रिक्शा में दो अन्य महिलाएं भी बैठीं। आरोप है कि सफर के दौरान उन्हीं दोनों महिलाओं ने मौका पाकर

Read More »

न्यायपालिका में ‘भ्रष्टाचार’ पर अध्याय वाली एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक पर प्रतिबंध 

नयी दिल्ली- उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की उस पाठ्यपुस्तक के पुनर्मुद्रण और डिजिटल प्रसार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है, जिसमें न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का संदर्भ दिया गया था। न्यायालय ने प्रचलन में मौजूद किताबों की प्रतियों को तुरंत जब्त करने का निर्देश दिया और इस संबंध में दो सप्ताह के भीतर अनुपालन रिपोर्ट मांगी। न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि यह एनसीईआरटी के निदेशक और उन सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी जहां यह किताब पहुंची है। उन्हें अपने परिसर में मौजूद किताब की सभी प्रतियों को तुरंत जब्त कर

Read More »

देश में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन सबसे बड़ा अपराध : राहुल

दिल्ली-  लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश में भारतीय जनता पार्टी के शासन में शांतिपूर्ण विरोध करना सबसे बड़ा अपराध बना गया है। श्री गांधी ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को ऐसी दिशा में धकेला जा रहा है, जहां असहमति को देशद्रोह और सवाल पूछने को साज़िश बताया जाता है। श्री गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि यदि कोई नागरिक संवैधानिक तरीके से सत्ता के खिलाफ आवाज़ उठाता है, तो उसके हिस्से में लाठीचार्ज, मुकदमे और जेल ही आते हैं। उन्होंने विभिन्न आंदोलनों का हवाला देते हुए कहा कि

Read More »

रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में झूमे सदस्य परिवार

मुज़फ्फरनगर में 25 फरवरी 2026 को आयोजित रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम ने प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। शौर्य फार्म्स एंड बैंक्वेट हॉल, रूरकी रोड पर हुए इस भव्य आयोजन में शहर के प्रतिष्ठित सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ रोटेरियन डॉ ईश्वर चंद्रा, रीजनल कोर्डिनेटर अनिल सोबती, अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव गौरव गुप्ता, अरुण खंडेलवाल, श्याम मल्होत्रा और पवन जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। आस्थाओं का पाठ चेतना सेठी ने किया, जबकि संचालन अपने चुटीले अंदाज़ में राजेंदर सिंघल ने संभाला। इसे भी पढ़ें:  एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की संदिग्ध हालात में मौतरोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में हास्य

Read More »