भाकियू नेता युद्धवीर सिंह ने वैश्य समाज से मांगी माफी

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव चौ. यु(वीर सिंह ने वैश्य समाज के साथ ही ब्राह्मण समाज से भी खुले तौर पर माफी मांगते हुए साफ कर दिया है कि उनके बयान का मतलब समाज को पाखंड़ियों और ढोंगियों से सचेत करते हुए केवल परिश्रम की राह पर लाने का संदेश देना था, लेकिन मेरे बयान के भाव को गलत समझा गया। उन्होंने कहा कि वो अपने बयान को लेकर समाज से खेद व्यक्त करते और यह उम्मीद करते हैं कि सर्वसमाज के लोग युवाओं को भ्रम के मार्ग से निकालकर समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए एक संयुक्त प्रयास करेंगे। उनके माफी मांगने के बावजूद भी वैश्य समाज में आक्रोश बना हुआ है।

दरअसल, जाट महासभा के द्वारा गत 30 मार्च को केन्द्रीय सेवा में जाट आरक्षण के साथ ही सामाजिक कुरीतियों के मुद्दे पर सिसौली में जाट महापंचायत का आयोजन किया गया था, इसी आयोजन में मीडिया से बात करते हुए भाकियू नेता यु(वीर सिंह ने कहा कि था कि गांव का बनिया लुटेरा होता था, गांव को लूटने के बाद धर्म कर्म में जुटने का ढोंग करता और गांव में धर्मशाला तथा मंदिर बनाता था, ब्राह्मण कर्मकाण्ड का पाखंड़ कर लोगों को ठगने का काम करते थे। उनके इस बयान के बाद से ही वो विरोध के निशाने पर आ गये हैं। वैश्य समाज ने उनके बयान को लेकर कड़ा विरोध शुरू किया है और लगातार उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की जा रही है। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें वो अपने बयान को लेकर सफाई पेश करते हुए खेद जता रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  तीर्थनगरी शुक्रताल में अकेली मर गई बुजुर्ग मीना, बहन रेखा ने अपना लिया इस्लाम धर्म

उन्होंने अपने इस ताजा बयान में कहा है कि 30 मार्च को सिसौली में जो महापंचायत हुई, उसमें मेरा जो भी व्यक्तव्य था, उसको लेकर कुछ लोगों की शिकायत सामने आई है, मैंने वहां पर किसी जाति या समाज को लेकर टिप्पणी नहीं की। मैंने वहां पर वैश्य समाज को लेकर कोई भी चर्चा नहीं की है। वैश्य समाज उसको अपने ऊपर ले रहा है, वो सही नहीं है। वैश्य समाज ने भामाशाह और टोडरमल जैसे महापुरुष हुए हैं, उनके काम आज भी समाज को मार्गदर्शन दे रहे हैं। किसान नेता ने कहा कि आज जो भी ढोंग बढ़ता जा रहा है, उसी को लेकर पाखंड़ से दूर रहकर समाज को परिश्रम के लिए प्रेरित करने का संदेश देना था। पाखंड़ियों और कर्मकाण्ड के नाम पर लोगों को मूर्ख बनाने का काम करने वालों से ही समाज को जागरुक करने का प्रयास मैं कर रहा था। मैं वैश्य और ब्राह्मण समाज से अपने बयान के लिए क्षमा प्रार्थी हूं। उन्होंने कहा कि सर्वसमाज हाथ की पांचों की अंगुलियों के समान हैं, इनमें कुछ लोग ही गलत हो सकते हैं, पूरा समाज गलत नहीं होता है। हम सभी मिलकर समाज के युवाओं को गलत राह से हटाकर उनको सीधे रास्ते पर लाने के लिए संयुक्त प्रयास करें।

इसे भी पढ़ें:  हरिद्वार-ऋषिकेश रेल रूट पर लैंडस्लाइड, लोहे का ढांचा क्षतिग्रस्त

किसान चिंतक कमल मित्तल ने बताया कि यु(वीर सिंह द्वारा एक समाज विशेष के लिए टिप्पणी की गई थी जिसको लेकर वैश्य समाज में रोष व्याप्त था। भाजपा नेता श्रीमोहन तायल ने फोन पर मुझे इस मामले में हस्तक्षेप के लिए अनुरोध किया गया था जिसके बाद मैंने कल सुबह किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत के निवास पर जाकर इस सम्बंध में समाज में पनपे आक्रोश को लेकर शीर्ष नेतृत्व से संज्ञान लेने का आग्रह किया था। इसके बाद राकेश टिकैत के हस्तक्षेप पर यु(वीर सिंह ने खेद व्यक्त कर समाज से माफी मांगी है। अब यह मामला समाप्त हो गया है।

वैश्य समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगाः कृष्ण गोपाल

मुजफ्फरनगर। वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल ने अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव यु(वीर सिंह के विवादित बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे समस्त वैश्य समाज का अपमान बताते हुए सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की है। कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि आज 36 बिरादरियों के लोग व्यापार कर रहे हैं और जो भी व्यापार करता है वह बनिया कहलाता है, देश की अर्थव्यवस्था और विकास में वैश्य समाज का बहुत बड़ा योगदान है आजादी के बाद से देश के विकास में वैश्य व व्यापारी समाज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति का धार्मिक होना उसकी आस्था का विषय है,आज सर्व समाज के व्यक्तियों द्वारा अपनी सामर्थ्य के अनुसार मंदिरों व धार्मिक आयोजनों में दान दिया जाता है तो क्या वह सभी चोर व ठग हैं। यु(वीर सिंह का यह बयान किसी भी जाति के धार्मिक व्यक्ति की भावनाओं को आहत करने वाला है। समाज का अपमान किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  इंडिया गेट खाली कराया गया

एसएसपी से मिले वैश्य समाज के लोग, दी गई तहरीर

मुजफ्फरनगर। वैश्य समाज के कुछ प्रमुख संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक के बाद गुरूवार को समाज के सैंकड़ों लोगों ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसएसपी डीआईजी अभिषेक सिंह से मुलाकात करते हुए किसान नेता यु(वीर सिंह पर समाज विरोधी बयान देकर माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए तहरीर देते हुए कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। कृष्ण गोपाल मित्तल ने बताया कि वैश्य अग्रवाल राजवंश धर्मशाला नई मण्डी में वैश्य समाज के प्रमुख संगठनों की मीटिंग हुई। इसमें यु(वीर सिंह का बयान गलत बताते हुए रोष जताया गया। आज सभी लोग एसएसपी से मिले और उनको तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इस दौरान मुख्य रूप से कृष्ण गोपाल मित्तल के साथ शलभ गुप्ता, दीपक मित्तल, राहुल गोयल, सुनील तायल, राजेन्द्र गर्ग, अभिमन्यु, शिवकुमार, विपिन गोयल, मयंक बंसल, दीपांशु मित्तल, कपिल गुप्ता, सुरेन्द्र अग्रवाल, अमित एडवोकेट, रचित कुमार आदि मौजूद रहे।

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  हरिद्वार-ऋषिकेश रेल रूट पर लैंडस्लाइड, लोहे का ढांचा क्षतिग्रस्तजनसंपर्क अभियान के

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »