खतौली हारने से घटा मोदी का रूतबा, वीडियो में सुनें, बिरयानी से चीन तक क्या-क्या बोले भाजपा के विक्रम सैनी

मुजफ्फरनगर। अपने बयानों के कारण अक्सर ही लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए कई बार राजनीतिक बहस को जन्म देने वाले पदच्युत पूर्व भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने एक बार फिर से अपने एक बयान से विवाद खड़ा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर भी सवाल खड़ा कर दिया है। हालांकि उन्होंने मोदी और योगी की जोड़ी की प्रशंसा भी कम नहीं की, लेकिन स्पष्ट कर दिया कि खतौली उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की पराजय के कारण ही देश में नरेन्द्र मोदी का प्रभाव कम हुआ और लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को कम सीट मिली। यदि खतौली सीट उस समय भाजपा ने जीत ली होती तो लोकसभा चुनाव में तीसरी बार भी मोदी को प्रचंड बहुमत हासिल होता। विक्रम सैनी ने भाजपा को सीधे शब्दों में चेताया है कि यदि मीरापुर सहित यूपी की अन्य सीटों पर हो रहे उपुचनाव में पार्टी की पराजय होती है तो 2027 की चुनावी जंग में भाजपा कमजोर पड़ जायेगी।

जिले में मीरापुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी पूर्व विधायक मिथलेश पाल के समर्थन में आयोजित एक बैठक में पूर्व भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने अपने चिर परिचित अंदाज में ओजस्वी विचार प्रकट किए और भावनाओं में बहते हुए ऐसे कई बयान दे दिए, जो क्षेत्र में चर्चा बटोर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि आज भारत में मोदी और योगी का नेतृत्व मजबूत है और उनके रहते हुए देश की सुरक्षा व कानून व्यवस्था अत्यंत सुदृढ़ हुई है। पूर्व विधायक विक्रम सैनी ने चीन और पाकिस्तान के संबंध में कुछ आक्रामक बयान दिए। उनका कहना था कि चीन और पीओके पीछे हट गए। हमारे पास इतनी सेना और हथियार हैं कि उन्हें पीट देंगे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नदी के बीच धरना देकर ग्रामीणों ने फहराया तिरंगा

उन्होंने चीन की जनसंख्या नीति पर तंज कसते हुए कहा कि चीन अब बूढ़ा हो रहा है और वहां नए बच्चे नहीं हो रहे, इसलिए वह सिर्फ धमकियों तक सीमित रह गया है। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान पाकिस्तान भारतीय सैनिकों पर अत्याचार करता था और उनके सिर काटकर ले जाता था। लेकिन अब, पाकिस्तान की हिम्मत नहीं है, उन्होंने कहा कि अब तो भारत घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक कर रहा है। सैनी ने उपचुनाव के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यदि भाजपा खतौली का उपचुनाव जीत लेती, तो इसका प्रभाव मध्य प्रदेश चुनावों पर भी पड़ता और इससे नरेंद्र मोदी को 2024 के चुनाव में बहुमत मिलने की संभावना बढ़ जाती। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव की दिशा भी इन चुनावों से तय हो सकती है। अगर हम उपचुनाव जीतते, तो एमपी में भी भाजपा की सीटें नहीं घटतीं। अगर 400 के करीब सीटें मिल जातीं, तो बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और हिंसा जैसी घटनाएं नहीं होतीं।

विक्रम सैनी ने हाल ही में फ्रांस में हुए दंगों का उदाहरण देते हुए कहा कि यदि वहां की कानून व्यवस्था का जिम्मा योगी आदित्यनाथ को सौंपा जाता, तो वे जल्द ही हालात काबू में कर लेते। उन्होंने कहा कि फ्रांस में कुछ मुसलमानों ने दंगे किए थे, योगी जी को वहां दे दो, थोड़ी देर में दंगाई काबू में आ जाएंगे। गोली चलेगी, लाठी बजेगी और शांति बहाल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व लातों के भूत होते हैं, जो बातों से नहीं मानते। सैनी ने यूपी की कानून व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि पहले राज्य में किसान जंगल में तमंचा और कट्टा लेकर जाते थे, लेकिन अब ऐसा देखने को नहीं मिलता। उन्होंने दावा किया कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की कानून व्यवस्था इतनी दुरुस्त हो चुकी है कि असामाजिक तत्वों का खौफ खत्म हो गया है। विक्रम सैनी ने बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की और कहा कि उनके मजबूत नेतृत्व में देश और राज्य की स्थिति में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। इस तरह, विक्रम सैनी के इस भाषण में देश की सुरक्षा, पड़ोसी देशों से संबंध, उपचुनाव की महत्ता, और योगी सरकार की कानून व्यवस्था की नीतियों के समर्थन में बयान दिए गए। उनके इन बयानों से जहां एक ओर भाजपा के प्रति समर्थन का माहौल बनाने की कोशिश की गई, वहीं इन आक्रामक टिप्पणियों से राजनीतिक और सामाजिक चर्चा भी तेज हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में होटलों-ढाबों पर आतंकवाद फैला रहे हिंदूवादी संगठनः मौलाना तौकीर

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नदी के बीच धरना देकर ग्रामीणों ने

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  जलालाबाद किला विवादः विधायकों को साथ लेकर सीएम योगी से मिले अशरफ अलीफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  आमने-सामने जवान और किसान… शंभू बार्डर पर स्थिति नाजुक, देखें ताजा हालातइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार,

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  मीरापुर विधानसभा सीट पर 13 नवम्बर को होगा उपचुनावलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य

Read More »