पालिका बनायेगी अपनी गौशाला, स्मार्ट शहर बनेगा मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर। अपना शहर में जल्द ही स्मार्ट सिटी के रूप में निखरता नजर आएगा, इसके लिए शासन की योजना पर पालिका प्रशासन ने एक बड़ी कार्ययोजना बनाने के लिए कवायद की है। इसमें शासन द्वारा तय किये गये 24 बिन्दुओं पर विकास की संभावनाओं को तलाशने के लिए नगर विकास विभाग ने प्रस्ताव मांगे हैं, जिनकी जमीनी हकीकत को परखने के लिए स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ के अपर निदेशक ने मुख्यालय पहुंचकर समीक्षा बैठक करने के साथ ही स्थलीय निरीक्षण किया। कांवड़ की तैयारियों को देखा और वृक्षारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण में हरित शहर के संकल्प की पूर्ति के लिए दिशा निर्देश दिये।

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य की बड़ी नगरपालिका परिषद्ों को भी अब स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए नगर विकास विभाग की ओर से चिन्हित निकायों में गेप एनालेसिस के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को भेजकर विकास की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को स्थानीय निकाय निदेशालय के अपर निदेशक डॉ. असलम अंसारी ने नगरपालिका परिषद् मुख्यालय टाउनहाल पहुंचकर अधिशासी अधिकारी कार्यालय में बिन्दूवार समीक्षा की। इसमें उन्होंने शहर में अपनी गौशाला, स्मार्ट एवं डिजीटल रिकॉर्ड रूम, स्मार्ट रोड, स्मार्ट पार्क, मल्टीलेवल पार्किंग, ऑडिटोरियम, प्रदर्शनी केन्द्र, महिलाओं के लिए सी-लॉन्ज, साइनेज बोर्ड, पथ प्रकाश, पेयजलापूर्ति और स्वच्छता कार्य को लेकर बिन्दूवारी समीक्षा करते हुए पालिका के विकास कार्यों को भी परखने का काम किया। साथ ही पालिका के नये भवन के निर्माण के लिए आवश्यकता को भी समझने का प्रयास किया। यहां पालिका को अपनी गौशाला बनाने के लिए भी कहा गया, जिस पर ईओ ने कान्हा गौशाला योजना में स्वीकृति पाने के लिए की गई कार्यवाही की जानकारी दी और बताया कि शासन ने सीएनडीएस को इसकी धनराशि जारी की थी, लेकिन काम नहीं हुआ, अब पालिका ने यह पैसा वापस मांगा है। जल्द ही जनकपुरी स्थित पालिका की भूमि पर गौशाला बनाने का काम करायेंगे। अभी पालिका नवीन मंडी स्थल पर नंदी गौशाला एवं ट्रीटमेंट सेंटर ही चला रही है, जिसमें 50 पशु रखने की क्षमता है।

अपर निदेशक के समक्ष ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने पालिका के द्वारा कराये गये कुछ प्रमुख कार्यों के साथ ही प्रस्तावित विकास योजना को प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि स्मार्ट पार्क के रूप में पालिका मुख्यमंत्री नगरोदय योजना में कमला नेहरू वाटिका को एक थीम पार्क के रूप में विकसित करने जा रही है। इसके लिए शासन से सीएनडीएस जल निगम को 3.33 करोड़ रुपये का बजट मिला है। इसके साथ ही पौराणिक एवं ऐतिहासिक धरोधर के रूप में मोती झील को विकसित किया जा रहा है। शहरी सौन्दर्यकरण में चाट बाजार और अस्पताल पर बंद कूड़ा डलावघर की कार्ययोजना को प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि यहां सेल्फी प्वाइंट और अन्य कार्य पर 90 लाख खर्च करने का प्लान है।

ईओ डॉ. सिंह ने बताया कि अभी तक केवल निगमों को ही स्मार्ट सिटी योजना से आच्छादित किया गया है, लेकिन अब प्रदेश सरकार ने कुछ बड़ी पालिकाओं को भी स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है, इसके लिए गेप एनालेसिस कराया जा रहा है। इसमें विकास के लिए 24 बिन्दू निर्धारित किये गये हैं, जिन पर आज अपन निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ डॉ. असलम अंसारी ने मुख्यालय पहुंचकर समीक्षा करते हुए शहरी विकास और आवश्यकताओं की संभावनाओं को परखने का काम किया।

इसके लिए 13 जुलाई तक पालिका स्तर से प्रस्ताव बनाकर निदेशालय को भेजने के निर्देश दिये गये हैं। इसमें सम्बंधित अधिकारियों को विस्तृत कार्ययोजना के साथ प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दे दिये गये हैं। अपर निदेशक ने पालिका अधिकारियों के साथ टाउनहाल स्थित पार्क में वृक्षारोपण भी किया और समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने कांवड़ मार्ग मदीना चौक से मीनाक्षी चौक का निरीक्षण किया। शिव चौक पहुंचकर व्यवस्था परखी और कांवड़ के दौरान शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार व्यवस्था पर जोर दिया। कमला नेहरू वाटिका का भ्रमण करते हुए वहां थीम पार्क प्रोजेक्ट की जानकारी ली। समीक्षा बैठक में ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के अलावा एई जल सुनील कुमार, एई निर्माण नैपाल सिंह, एएसए डॉ. अजय प्रताप शाही, जेई निर्माण कपिल कुमार, राजीव सोनकर, जेई जल जितेन्द्र सैनी, सीएसएफआई योगेश गोलियान, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल, वैशाली सोती, डीपीएम एसबीएम सुशील कुमार, आईटी प्रियेश कुमार, लिपिक एसबीएम आकाशदीप, लिपिक संपत्ति शोभित कुमार आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री प्रवेश वर्मा का बड़ा एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को किया सस्पेंड

अपर निदेशक ने पढ़ाया कर्तव्य का पाठ, कहा-अपने एक्ट को ताकत बनाओ

मुजफ्फरनगर। शहर को स्मार्ट सिटी बनाये जाने की शासन की योजना पर विकास की संभावनाओं को तलाशने के लिए मुख्यालय पहुंचे अपर निदेशक स्थानीय निकाय डॉ. असलम अंसारी ने पालिका के अधिकारियों को उनके अधिकार और कर्तव्य को याद दिलाने में भी कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी।अधिकारियों और संसाधन की कमी की बात सामने आने पर अपर निदेशक ने कहा कि संसाधन की कमी नहीं है, केवल इच्छाशक्ति कम हो रही है। उन्होंने अधिकारियों को पदीय दायित्व के साथ एक नागरिक जिम्मेदारी का निर्वहन करने की प्रेरणा देते हुए कहा गया कि सरकार ने आपको अधिकार दिए, एक शक्तिशाली एक्ट दिया है। इसका उपयोग करें और इसके सहारे मिली अपनी ताकत को पहचानें।

इस ताकत का जनहित में प्रयोग करें, जनता के बीच खुद को साबित करने के लिए अवकाश के दिन भी फील्ड में उतरें और सकारात्मक कार्यप्रणाली से जनविश्वास को जीतने का काम करें। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब मुख्यमंत्री का दौरा लगता है तो रातोंरात ही पूरा शहर चमक जाता है, ये कैसे होता है, हर रोज ऐसी ही इच्छाशक्ति और टीम वर्क के साथ कार्य करने की आवश्यकता है, ये हो जाये तो इसी संसाधन से हम शहर को स्वर्ग बना सकते हैं। कहा कि जब अधिकारी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ता है तो सरकार को मिशन लाना पड़ता है, जैसे स्वच्छ भारत मिशन लाया गया, मिशन की समयावधि तय होती है, इसके बाद करना हमें ही पड़ता है। मिशन में भी हम ही काम करते हैं, लेकिन तब जवाबदेही रहती है।

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर-12 साल बाद फिर सीधे मुकाबले में मिथलेश पाल

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  उर्दू तरक्की के लिए सीएम योगी का

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  मीरापुर-12 साल बाद फिर सीधे मुकाबले में मिथलेश पालफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  सेल्स टैक्स में ब्लैकमेलिंग कांड-गोपनीय डेटा की चोरी कर मांगे 50 लाखइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार,

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल पर 40 हजार का जुर्मानालाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार,

Read More »