देवल गुरूद्वारा खत्म करने की हो रही साजिशः राकेश टिकैत

मुजफ्फरनगर। जानसठ तहसील के गांव देवल से गुजर रहे मेरठ-बिजनौर हाईवे के नवनिर्माण को लेकर हाईवे पर स्थित बाबा भूरी वाला गुरूद्वारा की भूमि अधिग्रहित करने के साथ ही सड़क को गुरूद्वारा साइड तक बढ़ाये जाने और आवागमन बंद हो जाने को लेकर बने विवाद के बीच एक बार फिर से भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने प्रशासन और सरकार पर सिख समाज के तीर्थ को समाप्त करने की साजिश रचने के आरोप लगाते हुए समाधान नहीं होने पर बड़े अंादोलन की चेतावनी दी है। इसके लिए स्व. महेन्द्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर निर्णय लिया जायेगा।

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मेरठ-बिजनौर हाईवे पर स्थित गांव देवल में बाबा भूरी वालों के गुरूद्वारा पर जाकर लोगों से मुलाकात की। इसका एक वीडियो उन्होंने सोशल साइट फेसबुक पर जारी किया है। इस वीडियो में वो निर्माणाधीन मेरठ-बिजनौर हाईवे पर गुरूद्वारा के सम्मुख खड़े नजर आ रहे हैं। इसमें उनके द्वारा कहा गया कि यह भूरी बाबा का गुरूद्वारा सिख समुदाय का प्रमुख तीर्थ स्थल में एक है। इस गुरूद्वारा के सामने पहले 40 मीटर पश्चिम की ओर सड़क थी। अब यहां पर एनएचएआई के द्वारा फोर लेन हाईवे निर्माण कराया जा रहा है। गुरूद्वारा के सामने ही सड़क को खूब घुमाया गया और पूरे गुरूद्वारे की भूमि को अधिगृहित कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-छह साल बाद बंद बोतल से बाहर आया कृषि विभाग के घोटाले का जिन्न


कहा कि इस ऐतिहासिक गुरूद्वारा को खत्म करने के लिए प्रशासन ने एनएचएआई के अधिकारियों को साथ लेकर एक साजिश रची गई है। यहां पर हाईवे निर्माण को लेकर कई आपत्तियां हैं। इसके लिए पूर्व में हुई पंचायत में अधिकारियों ने जिन मुद्दों को लेकर सहमति और भरोसा दिया है, यदि वो पूरी नहीं की जाती है तो यहां पर सिख समुदाय के तीर्थ स्थल को बचाने के लिए भाकियू बड़ी पंचायत करेगी। इसके लिए 15 मई को किसान भवन सिसौली में स्व. महेन्द्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में एक मजबूत निर्णय लिया जायेगा। अधिकारी हमारी खामोशी को कमजोरी समझने की भूल न करे। गुरूद्वारा को बचाने के लिए जो भी होगा हम करेंगे। आज यहां पर भाकियू ने काम बंद कराया है और हम कार्यदायी संस्था तथा फर्म ठेकेदारों को भी चेतावनी देते हैं कि वो समाधान होने तक यहां पर कार्य को शुरू करने का काम न करें। गुरूद्वारा पर आज लंगर बंद हो चुका है। यहां पर समाधान के लिए व्यवस्था नहीं होने तक भाकियू काम शुरू नहीं करने देगी। समाधान के लिए या तो यहां पर पिलर वाला ओवरब्रिज बनाया जाये। यहां पर गुरूद्वारा के लिए बराबर में ही एएनएचआई या शासन प्रशासन भूमि उपलब्ध कराई जायेगी। इस तरह की हठधर्मी नहीं चलने दी जायेगी। इस उत्पीड़न के खिलाफ हमें फिर से आंदोलन करना पड़ेगा। इस दौरान गुरूद्वारा समिति के प्रबंधक बाबा जग्गा सिंह, सरदार सुब्बा सिंह व भाकियू के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डॉ. सुधीर सैनी के सिर सजा जिलाध्यक्ष का ताज

गाजीपुर बॉर्डर आंदोलन का बदला ले रही सरकार

मुजफ्फरनगर। देवल भूरी बाबा गुरूद्वारा पहुंचे भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि यह गुरूद्वारा देश और समाज के लिए समर्पित रहा है। भूरी बाबा वही हैं, जिन्होंने गंगा पर बांध बनाने का काम किया। समाज को दान और लंगर सेवा की सीख देकर गये हैं। यही कारण है कि हर वर्ष इस गुरूद्वारा पर लाखों लोगों को लंगर छकाया जाता है। यहां पर सेवा ही धर्म का प्रचार होता है। यह गुरूद्वारा दूर-दूर तक प्रसि( है और एक तीर्थ के रूप में इसकी सिख समाज में मान्यता है। इसी भूरी बाबा गुरूद्वारा के जिम्मेदारों ने गाजीपुर बॉर्डर पर चले लंबे किसान आंदोलन के साथ ही अन्य किसान आंदोलनों में अपनी बड़ी भूमिका निभाई और आंदोलन के दिनों में लंगर सेवा प्रदान कर किसानों के लिए भोजन उपलब्ध कराकर भरपूर सहयोग प्रदान किया। राकेश टिकैत ने आरोप लगाया कि किसानों आंदोलन को समर्थन करने, सहयोग करने के कारण ही आज भूरी वाले बाबा गुरूद्वारा को खत्म करने की साजिश इस सरकार में रची जा रही है। ऐसी सभी संस्थाओं के खिलाफ सरकार का रवैया नकारात्मक बना है, जिनके द्वारा आंदोलन में किसान संगठनों का साथ दिया गया है, लेकिन हम भी संघर्ष करने के लिए तैयार हैं। 

इसे भी पढ़ें:  जयंत हमारे साथ आयेंगे तो विचार किया जायेगा- हरेन्द्र मलिक

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  ‘मैं ब्राह्मण पे मैं मूतूंगा, कोई प्रॉब्लम?’…

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  यूथ आइकन इकरा हसन की केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संसद में की तारीफफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सरकारी दफ्तर को बाबू ने बनाया मनोरंजन का अड्डाइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-छह साल बाद बंद बोतल से बाहर आया कृषि विभाग के घोटाले का जिन्नलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों

Read More »