MUZAFFARNAGAR-डॉ. सुधीर सैनी के सिर सजा जिलाध्यक्ष का ताज

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर रविवार की दोपहर संगठन के नये जिलाध्यक्ष के नाम का ऐलान होने के अवसर पर जश्न का माहौल नजर आया। दोपहर बाद हाईकमान द्वारा तय किये गये नाम का ऐलान पर्यावरण मंत्री केपी मलिक ने चुनाव अधिकारी और चुनाव प्रभारी के साथ ही सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के सम्मुख किया। भाजपा ने यहां पर संगठन के मुखिया की कमान डॉ. सुधीर सैनी को सौंपी गई। उनको भाजपा ने तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनाया है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर जश्न मनाया और मिठाई बांटी गई।

उत्तर प्रदेश चुनाव अधिकारी डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने होली से पहले दिन ही सभी जिलों के चुनाव अधिकारियों के साथ ही पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों को पत्र जारी किया था, जिसमें 16 मार्च को प्रदेश भर में जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा जिलों में जाकर ही करने के लिए कहा गया था।इसके लिए हर जिले में विशेष नेता लगाये गये और एक साथ दो बजे का समय तय किया गया। मुजफ्फरनगर में पहले प्रदेश उपाध्यक्ष और नोएडा विधायक पंकज सिंह को नामित किया गया था, लेकिन शनिवार की शाम इसमें बदलाव करते हुए यूपी सरकार के पर्यावरण मंत्री केपी मलिक को मुजफ्फरनगर में जिलाध्यक्ष के नाम के ऐलान का दायित्व हाईकमान ने सौंपा। मंत्री केपी मलिक ने जिला चुनाव अधिकारी पूरण चंद लोधी और जिला प्रभारी सूर्यप्रकाश पाल गांधीनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर पहुंचे। जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने उनका कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। पहले कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग हुई और फिर दो बजे के बाद जिलाध्यक्ष पद पर नाम का ऐलान कर दिया गया। पहली बार इसके लिए भाजपा ने तकनीक का इस्तेमाल किया और शीर्ष हाईकमान के निर्णय की जानकारी व्हाटसएप के जरिये जिले में नामित किये गये नेता को मोबाइल फोन पर भेजी गई। करीब तीन बजे मंत्री केपी मलिक ने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ेक बीच व्हाटसएप खोला तो उसमें डॉ. सुधीर सैनी को जिलाध्यक्ष बनाने का हाईकमान को फरमान था। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष को लेकर बना लम्बा इंतजार भी खत्म हो गया। सभी ने मंच पर मौजूद सुधीर सैनी को जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

इसे भी पढ़ें:  मां-बेटे की धारदार हथियार से हत्या, घर में खून से लथपथ मिला शव

जिलाध्यक्ष की घोषणा के दौरान पार्टी कार्यालय पर मुख्य रूप से मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व विधायक अशोक कंसल, उमेश मलिक, प्रमोद उटवाल, पूर्व चेयरमैन डॉ. सुभाष चन्द शर्मा, परमेश सैनी, राजू अहलावत, देवव्रत त्यागी, दल सिंह वर्मा, राजीव गर्ग, बिजेन्द्र पाल, विनीत कात्यायन, मीडिया प्रभारी, पवन अरोरा, शरद शर्मा, दीपक मित्तल, पंकज माहेश्वरी, अनिल प्रमुख, प्रमुख अक्षय पुण्डीर, सभासद अमित पटपटिया, बॉबी सिंह, जगदीश पांचाल, श्रीमोहन तायल, अभिषेक गुर्जर, राजकुमार सि(ार्थ, रोहित वाल्मीकि, मनोज कश्यप, रेणु गर्ग, गीता जैन, आशु गुप्ता, संजय गर्ग, डॉ. महेन्द्र आचार्य, सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

36 कार्यकर्ताओं ने जताई थी दावेदारी, पैनल में रखे गये थे केवल चार नाम

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के नए जिलाध्यक्ष के पद को लेकर तीन पूर्व जिलाध्यक्षों के साथ ही 36 कार्यकर्ताओं ने जिला चुनाव अधिकारी के समक्ष अपनी दावेदारी जताई थी। संगठनात्मक चुनाव के लिए भाजपा प्रदेश हाईकमान ने बरेली निवासी पूरण चन्द लोधी को मुजफ्फरनगर में चुनाव अधिकारी और पर्यवेक्षक नामित किया था। 9 जनवरी को वो जिला मुख्यालय पहुंचे थे और कार्यकर्ताओं के आवेदन पत्र प्राप्त किये थे। इस दौरान 36 से अदावेदारों ने नामांकन दाखिल कर सरगर्मी बढ़ा दी थी। जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वालों में सुधीर सैनी, सतपाल सिंह पाल, विजय शुक्ला, रोहिल वाल्मीकि, विनीत कात्यायन, शरद शर्मा, संजय अग्रवाल, मनोज पंवार, ओमवीर सिंह चौहान, राकेश कुमार त्यागी, सचिन त्यागी, रविंद्र्र बेनीवाल, सतीश कुमार खटीक, हरीश अहलावत, शिल्पी राज वत्स, सुनील दर्शन, रामकुमार सैनी, मनोज कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। इसके बाद चुनाव अधिकारी ने मुजफ्फरनगर जनपद से इन 36 दावेदारों में से छंटनी करते हुए चार नामों का पैनल हाईकमान को भेजा था, जिसमें डॉ. सुधीर सैनी, विनीत कात्यायन, बिजेन्द्र पाल और मनोज कश्यप का नाम शामिल रहा। इनमें मनोज कश्यप के अचानक सामने आने पर पार्टी में नई सुगबुगाहट भी पैदा हो गई थी। इस पैनल में डॉ. सुधीर सैनी को प्रथम वरीयता प्रदान की गई थी और इसके साथ ही माना जाने लगा था कि भाजपा मुजफ्फरनगर में उनको ही तीसरे कार्यकाल देने जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  स्वच्छता के पैमाने पर निखरा मुजफ्फरनगर शहर, देश में 36वां स्थान

सुधीर सैनी-संघ को दिए 40 साल, भाजपा में गठजोड़ रहा बेमिसाल

मुजफ्फरनगर। भाजपा ने डॉ. सुधीर सैनी की जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी की है। उन्हें तीसरी बार यह जिम्मेदारी दी गई है। सैनी 2012 में खतौली से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने आरएसएस में सेवा के लिए चार दशक तक कार्य किया है और भाजपा में उनका गठजोड़ इतना बेमिसाल रहा कि वो जिलाध्यक्ष के पद पर तीसरा कार्यकाल पाने वाले जिले के पहले नेता बन गये हैं।

खतौली क्षेत्र के गांव बड़सू के मूल निवासी डॉ. सुधीर सैनी लंबे समय से भाजपा और संघ में कार्य कर रहे हैं। डॉ. सुधीर सैनी जिले की राजनीति में केंद्र्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के करीबियों में माने जाते हैं। सुधीर सैनी 1991 से 1996 तक भाजपा के जिला मंत्री रहे। 1996 से 2000 तक जिला उपाध्यक्ष और 2002 से 2004 तक जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य रहे। मोरना और बुढ़ाना के मंडल प्रभारी, 2004 से 2007 तक भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहे। 2009 से 2012 तक किसान मोर्चा के मेरठ और सहारनपुर के विभाग संयोजक रहे। 2012 में भाजपा से खतौली सीट पर विधानसभा चुनाव लड़ा। 2014 लोकसभा चुनाव में खतौली विधानसभा के प्रभारी रहे। इसके बाद वो 2018 में भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे। रूपेन्द्र सैनी का कार्यकाल पूर्ण होने पर उनको यह पद सौंपा गया था। 2019 में विजय शुक्ला जिलाध्यक्ष बनाये गये थे, विजय शुक्ला के बाद 15 सितम्बर 2023 को सुधीर सैनी को दूसरी बार भाजपा ने मुजफ्फरनगर में जिलाध्यक्ष बनाया और तब से वो पद पर कायम हैं, अब फिर से हाईकमान ने उन पर विश्वास व्यक्त करते हुए तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनाया है।

इसे भी पढ़ें:  कंस मामा बोला-बेइज्जती करा रही थी हिमांशी, इसलिए मार डाला



Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *