यूथ आइकन इकरा हसन की केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संसद में की तारीफ

मुजफ्फरनगर। पड़ौसी जनपद शामली के अन्तर्गत कैराना से पहली बार लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंची सपा सांसद इकरा हसन ने अपनी पढ़ाई लंदन से की है। संसद के चल रहे मानसून सत्र में वे कैराना में बालिकाओं की शिक्षा के लिए कॉलेज खुलवाने की मांग कर चुकी हैं। इकरा हसन को अखिलेश यादव यूथ आइकन के तौर पर देखते हैं और कई बार खुले दिल और खुले मंच से वो इकरा हसन की काबलियत और सादगी की प्रशंसा भी कर चुके है। अब मोदी सरकार में शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान द्वारा इकरा हसन की सूझबूझ और संसद में उनके आचरण, मांग और व्यवहार को लेकर की गई प्रशंसा चर्चाओं में है। केंद्रीय मंत्री द्वारा इकरा हसन की तारीफ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इकरा हसन ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

पिछले दिनों संसद में अपने पहले ही भाषण में जनपद शामली में रेल यातायात की समस्या को उठाते हुए हिन्दू समाज के तीर्थ क्षेत्र प्रयागराज और माता वैष्णो देवी के लिए सीधी ट्रेन शुरू कराने की मांग कर सभी का दिल जीतने का काम कर चुकी इकरा हसन ने अब अपने कैराना लोकसभा क्षेत्र में शिक्षा की समस्या बताते हुए केन्द्र सरकार से वहां पर शिक्षा का वातावरण सुगम और सरल बनाने के लिए नए कालेजों को स्थापित कराने के लिए केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से मांग की थी। जवाब देने के लिए जैसे ही शिक्षा मंत्री खड़े हुए तो उन्होंने सांसद इकरा हसन के संसद में दिए गये भाषण की तारीफ से अपनी बात की शुरूआत की।

इसे भी पढ़ें:  सिंचाई के लिए बिजली आपूर्ति घटाने से टिकैत नाराज


इस दौरान केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने उनके भाषण को लेकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित उनकी वीडियो का भी जिक्र किया। इस पर इकरा हसन ने इंस्टाग्राम पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री की वीडियो प्रसारित करते हुए संसद में उनकी प्रशंसा करने के लिए उनका धन्यवाद किया है। दरअसल, पिछले दिनों सांसद इकरा हसन ने कैराना, ऊन में बालिकाओं के लिए डिग्री कालेज, शामली में केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय खुलवाने की मांग की थी। उन्होंने अंग्रेजी भाषा मे शिक्षा मंत्री से अनुरोध भी किया था। अब इंटरनेट मीडिया पर संसद भवन की एक वीडियो प्रसारित हो रही है। जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री कैराना की सांसद इकरा हसन की तारीफ कर रहे हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा, कि एक नई सदस्य आई है इकरा हसन। मैंने अभी तक इंटरनेट मीडिया पर उनके भाषण की वीडियो देखी थी, लेकिन आज संसद में उनको बोलते हुए सुना है। मैं इकरा हसन को शुभकामनाएं देता हूं। इसके बाद इकरा हसन ने इंस्टाग्राम पेज पर इस वीडियो प्रसारित करते हुए प्रशंसा के लिए शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान का धन्यवाद किया।  

इसे भी पढ़ें:  घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपये, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.50 रुपये महंगा

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  बुलडोजर कार्रवाई मामले में अदालत की अवमानना का आरोपजनसंपर्क अभियान के

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »