HARYANA CHUNAV-विनेश फोगाट अब नहीं आएंगी सिसौली

मुजफ्फरनगर। पेरिस ओलम्पिक में पदक से चूकी भारतीय रेसलर विनेश फोगाट को किसान भवन सिसौली में सम्मानित करने का प्रोग्राम अभी स्थगित कर दिया गया है। भाकियू के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा इस सम्बंध में यूनियन कार्यकर्ताओं को सूचना जारी करते हुए साफ कर दिया है कि 17 सितम्बर को प्रस्तावित मासिक पंचायत में विनेश फोगाट नहीं आ रही है, जिस कारण सम्मान समारोह स्थगित कर दिया गया है, लेकिन मासिक पंचायत का कार्यक्रम यथावत रहेगा।

बता दें कि पेरिस ओलंपिक में निर्धारित वजन से ज्यादा पाये जाने के कारण भारतीय रेसलर को उस समय डिस्क्वालीफाई कर दिया गया था, जबकि उन्होंने सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में प्रवेश पक्का किया था। इसके बाद से ही विनेश फोगाट को लेकर देश की राजनीति में एक बहस छिड़ी हुई है। देश लौटने के बाद विनेश फोगाट ने कांग्रेस ज्वाइन करते हुए रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस ने उनको हरियाणा राज्य विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट से प्रत्याशी बनाया है। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन द्वारा विनेश फोगाट को किसान भवन सिसौली में प्रस्तावित संगठन की मासिक पंचायत में सम्मानित करने का ऐलान किया था। उनका कार्यक्रम भी ले लिया गया था, लेकिन अब यह सम्मान समारोह स्थगित कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  हजारों किसानों के साथ सहारनपुर कोर्ट में हुई नरेश टिकैत की पेशी, मिली जमानत

जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के द्वारा उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर स्थित किसान भवन सिसौली पर हर माह आयोजित होने वाली मासिक पंचायत में इस बार देश की बेटी पेरिस ओलंपिक में मजबूत प्रदर्शन करने वाली पहलवान विनेश फोगाट को सम्मानित करने का कार्यक्रम तय हुआ था, लेकिन भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय समन्वय समिति की लखनऊ में हुई बैठक और हरियाणा प्रदेश कमेटी से विचार-विमर्श के बाद शीर्ष नेतृत्व के द्वारा निर्णय लिया गया है कि विनेश फोगाट के जुलाना विधानसभा से चुनाव में प्रतिभाग करने के कारण उनका कार्यक्रम विशेष परिस्थितियों में रद्द कर दिया गया है। हम सभी उन्हें अपने स्वर्णिम सफर की ओर कदम रखने की बधाई देते हैं। उन्होंने बताया कि शीर्ष नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है कि 17 सितम्बर की मासिक पंचायत यथास्थिति आयोजित होगी, जिसमें 6 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श करते हुए उसकी रूपरेखा तैयार की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  एक लाख का इनामी विक्की गिरफ्तार, पांच लोगों की हत्या कर हुआ था फरार

पिता के वारंट जारी होने पर पुलिस और अदालत पर बोले राकेश टिकैत-हमें संविधान में विश्वास

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष रहे स्वर्गीय महेन्द्र सिंह टिकैत के खिलाफ एसीजेएम कैराना कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने और भौराकलां पुलिस द्वारा इसी वारंट को तामील कराने के लिए सिसौली स्थित टिकैत भवन पहुंचने को लेकर हलचल मची हुई है। ऐसे में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर पोस्ट करते हुए अदालत और पुलिसिया व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पति का सम्मान बचाने को हमलावर से भिड़ गई शहीद बचन सिंह की पत्नी, टूट गई अंगुली


बता दें कि एसीजेएम कोर्ट कैराना द्वारा साल 2007 में गांव खंदरावली में प्रदर्शन के दौरान जाम लगाये जाने पर कांधला थाने में भाकियू अध्यक्ष महेन्द्र सिंह टिकैट, भाजपा के एमएलसी वीरेन्द्र सिंह के पुत्र पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शामली मनीष चौहान उर्फ मोनू सहित दस लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किये गये हैं। जबकि भाकियू अध्यक्ष महेन्द्र सिंह टिकैत का 15 मई 2011 को निधन हो चुका है। निधन के 13 साल बाद भी पुलिस कोर्ट में उनका मृत्यु प्रमाण पत्र जमा नहीं कर पाई और गत दिवस कोर्ट का वारंट लेकर घर पहुंच गई। इसी पर हलचल मची हुई है। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए कहा कि 13 वर्ष पूर्व दिवंगत चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी का गिरफ्तारी वारंट आना दर्शाता है कि यूपी की अदालतें और पुलिसिंग कर्तव्यों के प्रति कितनी सजग हैं। हमें संविधान में विश्वास है।

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पति का सम्मान बचाने को हमलावर से भिड़ गई शहीद बचन

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »