बहराइच- यूपी के बहराइच में बहन की बरात के लिए शुक्रवार शाम को मिठाई बन रही थी। इसी समय गर्म दूध के भगौने में चार वर्षीय भाई गिर गया। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कालेज लाया गया। जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय बच्चे की मौत हो गई। घटना खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बकैना की है। गांव निवासी पंकज कुमार की बेटी सोनी की बरात आज शनिवार को आनी है। इसके लिए घर में मिठाई बन रही थी। मिठाई बनाने के लिए भगोने में दूध गर्म किया जा रहा था। वहीं पर खेल रहा पंकज का चार वर्षीय बेटा दूध में गिर गया। इससे उसकी चीख निकल गई। मौजूद लोगों ने देखा तो बच्चे को तत्काल दूध से बाहर निकाला। उसे आनन फानन लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कालेज भेजा गया। 90 फीसदी से जल जाने के कारण उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर
खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें: पूर्व जिला पंचायत सदस्य को दिनदहाड़े गोलियों से भूना, पुलिस की





