पालिका के साथ काम कर रही कंपनी के कर्मी को पीटा, मुकदमा कराया दर्ज

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के साथ शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और कूड़ा निस्तारण के लिए अनुबंध के आधार पर कार्य कर रही एमआईटूसी प्रा.लि. के कर्मचारी पर कुछ युवकों ने हमला बोलकर उसको मारपीट करते हुए घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर दो आरोपियों को नामजद करते हुए चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। शहर कोतवाली के मौहल्ला रामपुरी निवासी हर्ष पाल पुत्र विकास पाल ने नई मंडी कोतवाली में तहरीर देते हुए शिकायत दर्ज कराई है। हर्ष ने पुलिस को बताया कि वो नगरपालिका परिषद् के साथ काम कर रही एमआईटूसी कंपनी में कर्मचारी है और 17 मई को वो कंपनी के काम से बाइक पर अपने साथी अक्षय प्रताप पुत्र शिव दर्शन निवासी हरड़ फतेहपुर थाना थानाभवन जनपद शामली हाल निवासी बचन सिंह कालोनी के साथ शहर के विश्वकर्मा चौक भोपा रोड पर आया था। दोपहर के समय वो अक्षय के साथ वो बाइक से ही वापस लौटने लगा तो रास्ते में दो बाइकों पर आये चार युवकों जिसमें हर्षित उर्फ मिम्मा निवासी पचैण्डा कलां हाल निवासी आदर्श कालोनी और अभिषेक तथा दो अज्ञात ने रोक लिया और पास ही खड़े एक केला विक्रेता के ठेले से चाकू उठाकर उसको जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। इसमें हर्ष पाल के सिर, कान और हाथ पर चाकू के कई वार लगे, जिससे वो घायल हो गया। उसने अक्षय के साथ भागकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि हमलावर पिस्टल दिखाकर धमकी देते हुए फरार हो गये। नई मंडी पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 324, 504 और 506 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  कई जिलों में झमाझम बारिश, चोटियों पर बर्फबारी

Also Read This

ईरान मिसाइल शहर का खुलासा, आत्मघाती ड्रोन से बड़ी तैयारी

ईरान मिसाइल शहर को लेकर दुनिया के सामने एक नया खुलासा हुआ है। ईरान की सेना ने अपने आत्मघाती ड्रोन और जहाज रोधी हथियारों के बड़े बेड़े की झलक दिखाते हुए एक वीडियो जारी किया, जिसमें भूमिगत परिसर में बड़ी संख्या में नौसैनिक ड्रोन और मिसाइलें दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि इन हथियारों के दम पर होर्मुज जलडमरूमध्य को बाधित करने की योजना बनाई जा रही है। ईरान के सरकारी टीवी ने गुरुवार को यह फुटेज प्रसारित किया। अधिकारियों के अनुसार, यह वीडियो एक भूमिगत सैन्य परिसर से रिकॉर्ड किया गया है, जिसे ईरान ने मिसाइल शहर बताया है। जारी वीडियो में भूमिगत सुरंगों के भीतर बड़ी संख्या

Read More »

मुजफ्फरनगर गैस कालाबाजारी पर छापा, 12 सिलेंडर बरामद

मुजफ्फरनगर गैस कालाबाजारी के खिलाफ जिला पूर्ति विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी की। शामली रोड स्थित कुंदनपुरा मोहल्ले की एक दुकान से 12 खाली गैस सिलेंडर, 2 छोटे सिलेंडर और गैस चूल्हे बरामद किए गए, जबकि दुकानदार राजकिशोर गर्ग को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शुक्रवार शाम सटीक सूचना मिलने पर विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, दुकान के अंदर सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया जा रहा था और आशंका है कि भरे हुए सिलेंडर पहले ही ऊंचे दाम पर बेच दिए गए थे। छापेमारी के दौरान पूर्ति निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव और शामली स्टैंड चौकी

Read More »

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  मां ने ही कर दी अपने चार माह के बेटे की हत्याजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  संदेशखाली हिंसा के मुख्य आरोपी टीएमसी नेता शाहजहां शेख 55 दिन बाद गिरफ्तार बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार

Read More »