मुज़फ्फरनगर- ईंट निर्माता कल्याण समिति के तत्वाधान में जिले के भट्टा मालिकों की एक बैठक हुई। बैठक में चारों तहसीलों से आए भट्टा मालिकों ने अपनी अपनी समस्या बताई। समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह तहसील और मुख्यालय स्तर पर अधिकारियों से वार्ता कर आपकी समस्याओं का समाधान कराएंगे। जिले के सभी भट्ठा मालिकों ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार 30 जून तक सीजन समाप्त करने के प्रस्ताव पर सहमति जताई। प्रमोद बालियान ने घोषणा की, कि सीजन समाप्ति के बाद एनसीआर के भट्टा मालिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए वह विनियमन शुल्क मामले को लेकर माननीय हाईकोर्ट में अपील दायर करेंगे। लेबर द्वारा भट्ठा मालिकों के उत्पीड़न वाले मामले पर प्रमोद कुमार ने कहा कि इससे भट्टा मालिकान बहुत ज्यादा परेशान है और इस पर भी सीजन समाप्ति के बाद समस्या समाधान हेतु केंद्र और प्रदेश सरकार के स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। एनसीआर बनाम नॉन एनसीआर के मामले पर प्रमोद कुमार ने केंद्र सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि सरकार इस बात पर ध्यान दें कि एनसीआर में अगर 4 महीने भट्टे चलेंगे और एनसीआर से लगे क्षेत्रों में 10 महीने तो कैसे एनसीआर के भट्टा मालिक अपने कारोबार को जीवित रख पाएंगे? उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदूषण के नाम पर इस दोहरे कानून के विरोध में जुलाई माह में ईंट भट्ठा मालिक कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रमोद कुमार ने सभी भट्टा मालिको से जीएसटी कर में सुधार हेतु प्रोत्साहित किया। को बैठक का संचालन महामंत्री बलराम तायल ने किया। बैठक में समिति पदाधिकारी कृष्ण त्यागी, वेद प्रकाश आर्य, हाजी जमशेद प्रधान, हाजी जियाउर्रहमान,अशोक कुमार, अमरपाल पूनिया, हाजी तस्लीम व नवीन चेयरमैन, पप्पू प्रधान, जयदेव सिंह, ओमप्रकाश बाबा, हाजी मुर्तजा आबाद त्यागी और काफी संख्या में अन्य भट्ठा मालिक मौजूद रहे।

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान
खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन




