रूड़की रोड पर चलती कार बनी आग का गोला, कार सवारों ने कूदकर बचाई जान

मुजफ्फरनगर। शहर के बीच ही भीषण गर्मी के कारण शनिवार को हादसा होने से बच गया। शहर में रुड़की रोड पर चलती एक कार अचानक ही आग का गोला बन गई। कुछ ही पलों में आग की लपटों ने कार को पूरी तरह से घेर लिया। कार सवारों ने आग लगते ही कार से कूदकर अपनी जान बचाई। बाद में पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग के कारण पूरी तरह से कार जलकर नष्ट हो गई थी। शनिवार को दोपहर एक आई 20 कार शहर से रुड़की रोड पर जा रहा थी। दीपक पैलेस के पास पहुंचने पर अचानक ही कार में आग लग गई। आग की लपटों ने चंद पलों में ही कार को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। कार में सवार लोगों ने आग लगने के बाद तेजी से कूदकर अपनी जान बचाई। बीच सड़क पर ही कार धू धूकर जलती रही। इस दौरान यातायात भी रूक गया था। बीच सड़क पर जलती कार का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार में लगी आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गई थी। दमकलकर्मियों ने कार को सड़क के बीच से हटाकर किनारे किया और तब कहीं जाकर यातायात सुचारू हो पाया। 

इसे भी पढ़ें:  भू-अधिग्रहण का खेल: 80 करोड़ से ज्यादा का घपला

Also Read This

ईरान मिसाइल शहर का खुलासा, आत्मघाती ड्रोन से बड़ी तैयारी

ईरान मिसाइल शहर को लेकर दुनिया के सामने एक नया खुलासा हुआ है। ईरान की सेना ने अपने आत्मघाती ड्रोन और जहाज रोधी हथियारों के बड़े बेड़े की झलक दिखाते हुए एक वीडियो जारी किया, जिसमें भूमिगत परिसर में बड़ी संख्या में नौसैनिक ड्रोन और मिसाइलें दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि इन हथियारों के दम पर होर्मुज जलडमरूमध्य को बाधित करने की योजना बनाई जा रही है। ईरान के सरकारी टीवी ने गुरुवार को यह फुटेज प्रसारित किया। अधिकारियों के अनुसार, यह वीडियो एक भूमिगत सैन्य परिसर से रिकॉर्ड किया गया है, जिसे ईरान ने मिसाइल शहर बताया है। जारी वीडियो में भूमिगत सुरंगों के भीतर बड़ी संख्या

Read More »

मुजफ्फरनगर गैस कालाबाजारी पर छापा, 12 सिलेंडर बरामद

मुजफ्फरनगर गैस कालाबाजारी के खिलाफ जिला पूर्ति विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी की। शामली रोड स्थित कुंदनपुरा मोहल्ले की एक दुकान से 12 खाली गैस सिलेंडर, 2 छोटे सिलेंडर और गैस चूल्हे बरामद किए गए, जबकि दुकानदार राजकिशोर गर्ग को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शुक्रवार शाम सटीक सूचना मिलने पर विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, दुकान के अंदर सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया जा रहा था और आशंका है कि भरे हुए सिलेंडर पहले ही ऊंचे दाम पर बेच दिए गए थे। छापेमारी के दौरान पूर्ति निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव और शामली स्टैंड चौकी

Read More »

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  मामी से अफेयर…सऊदी से आए मामा का भांजे ने दोस्त के साथ किया कत्लजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  राइस मिल का ड्रायर फटा, पांच मजदूरों की दम घुटने से मौत बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी

Read More »