कानपुर- कानपुर में सचेंडी क्षेत्र में शुक्रवार शाम भरे बाजार में चाची को पीटने के बाद भतीजे ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। घटना के बाद चाची ने भी शनिवार तड़के फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध थे। ग्रामीणों ने दोनों को करीब एक वर्ष पहले आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था, जिसके बाद उनके बीच बातचीत बंद चल रही थी। सचेंडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अपनी पत्नी (32) व पांच बेटों के साथ रहता है। पड़ोस में ही बड़े भाई का परिवार भी रहता है। युवक ने बताया कि शुक्रवार शाम वह मजदूरी करने शहर गया था। शाम को उसकी पत्नी बच्चों के कपड़े खरीदने सचेंडी बाजार गई थी। इस दौरान बाजार पहुंचे भतीजे (35) ने भरे बाजार उसकी पत्नी की पिटाई कर दी और जहरीला पदार्थ खाकर खेतों की ओर चला गया। शाम को मजदूरी कर घर लौटे तो पत्नी ने घटना बताई। इसके बाद उसने भतीजे की तलाश शुरू की। खेतों में उसका शव पड़ा मिला। इसके बाद शनिवार तड़के महिला ने भी दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि चाची व भतीजे के बीच प्रेम संबंध थे। सचेंडी थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर
खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें: सदस्यों से सदन के संचालन में सहयोग की अपेक्षा है: बिरलाजनसंपर्क





