मुजफ्फरनगर। भोपा पुल के पास एक दुकान पर जीएसटी की टीम ने छापेमारी की, टीम की कार्यवाही को देखकर आसपा के दुकानदारों में हडकम्प मच गया। जानकारी के अनुसार आज जीएसटी की टीम ने भोपा पुल के पास स्थित श्रीराम स्वीट्स पर छापेमारी की। छापेमारी में जीएसटी की टीम ने प्रतिष्ठान से सामान की बिक्री का पता करने के लिये डस्टबिन में पडे यूज किये गये दोने भी गिनवाया। टीम की इस कार्यवाही में आसपास के दुकानदारों में हडकम्प मचा हुआ है।

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर
खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ली सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जानकारी,





