नई दिल्ली। सेला दर्रे पर बर्फ से जमी झील में पर्यटक मस्ती कर रहे थे, अचानक झील की बर्फ टूट गई और वे बर्फीले पानी में गिर गए। मौके पर मौजूद अन्य पर्यटकों ने बमुश्किल सभी को बचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी वीडियो साझा करते हुए पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। अरुणाचल प्रदेश के सेला दर्रे पर पर्यटक झील में फंस गए। बर्फ से जमी झील में पर्यटक मस्ती कर रहे थे, अचानक झील की बर्फ टूट गई और वे बर्फीले पानी में गिर गए। मौके पर मौजूद अन्य पर्यटकों ने बमुश्किल सभी को बचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी वीडियो साझा करते हुए पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। दरअसल सर्दियों में अरुणाचल प्रदेश के सेला दर्रे पर बनी झील में बर्फ जम जाती है। रविवार को पर्यटकों का एक दल झील में बर्फ पर मस्ती कर रहा था। अचानक बर्फ टूट गई और सभी झील के पानी में गिर गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बर्फ से जमी झील के एक हिस्से में चार लोग फंसे हैं। इनमें दो महिलाएं भी हैं। वे मदद के लिए पुकार रहे हैं। इसके बाद कुछ स्थानीय लोग और पर्यटक वहां पहुंचते हैं और सभी को बांस की छड़ियों के सहारे बचाते हैं। घटना के बाद पर्यटन अधिकारियों ने पर्यटकों को सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए कहा है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी घटना का वीडियो साझा किया और पर्यटकों से कठिन इलाकों में जाने से बचने और सतर्क रहने की अपील की है। अनुभवी लोगों के साथ जमी हुई झीलों पर टहलें, फिसलन भरी बर्फीली सड़कों पर सावधानी से गाड़ी चलाएं और हिमस्खलन से सावधान रहें। तापमान जमने वाला है इसलिए गर्म कपड़े पहनें और आनंद लें।

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर
खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें: राइस मिल का ड्रायर फटा, पांच मजदूरों की दम घुटने से





