श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में 40 परायण पाठ का हुआ समापन

खतौली। नगर के सैनी नगर स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में 9 जून से 15 जून तक चलने वाला 40 परायण पाठ का समापन हो गया। वार्षिक उत्सव के इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन पाठ, भजन-कीर्तन और धार्मिक क्रियाएं संपन्न की जा रही हैं, जिससे मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है।

 जगतराज महाराज करनाल ने सभी श्रद्धालुओं को सार समझाते हुए कहा कि हे प्रभु मैं आपकी बार-बार परिक्रमा करते हुए धन्यवाद प्रणाम करता हूं। मेरी भी आपसे प्रार्थना है कि आप मेरी इच्छा को पूर्ण करें। अपने बार-बार मेरी इच्छा को पूर्ण किया है। अब भी मेरी इच्छा पूर्ण करें।आयोजन की संयोजिका साध्वी ललिता देवी ने बताया कि सप्ताह भर चले इस कार्यक्रम में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग लिया। समापन के अवसर पर मंदिर में पहुंचे महात्माओं के साथ साध्वी और कार्यक्रम में अपनी अहम भूमिका अदा करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। जिसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन में दूर-दराज़ से संतों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री 108 श्री प्रेम सखी महाराज, राजकुमार पालीवाल, श्यामदास महाराज, संतोषी वृंदावन, अखंड महाराज, विक्रम महाराज, प्रकाश कैमरामैन, श्याम लाल सैनी, राजू प्रणामी संगीतकार, रामलाल सैनी, राधे प्रणामी, ओमवती, बिरजू सैनी, मोहित सैनी, वीरेंद्र सैनी, विष्णु, गोपाल, अजय, युवराज सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें:  देश के किसान संगठनों को माँग उठाने का अधिकार है,परन्तु जनजीवन बाधित करने का तरीका सही नहीं है-अशोक बालियान

Also Read This

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची घायल, पैर की हड्डी टूटी

खतौली/रतनपुरी। थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव फुलत में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को पहले खतौली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार गांव फुलत निवासी अफजाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी सात वर्षीय भतीजी कु. सबा रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर से पास की परचून की दुकान पर सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान फुलत अड्डे की ओर से आ रहे बाइक सवार रवि पुत्र दिलावर ने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को तेज गति और

Read More »

नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानें बंद कराने की मांग, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

खतौली। आगामी चैत्र नवरात्रि पर्व के मद्देनजर खतौली कस्बे में मीट की दुकानों और मांसाहारी होटलों को बंद कराने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष प्रवीण ठकराल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 19 मार्च से 27 मार्च तक चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा, जिसे सनातन धर्म में अत्यंत पवित्र और आस्था का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रत रखकर सात्विक भोजन का सेवन करते हैं और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हैं। इसे भी पढ़ें:  सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने का आरोपप्रवीण ठकराल ने कहा कि नवरात्रि के

Read More »

जिला परिषद् मार्किट में हरियाणा नारकोटिक्स टीम की बड़ी छापेमारी

हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाइयों के कारोबार पर कार्रवाई, दवा कारोबारी को साथ लेकर गई टीम मुजफ्फरनगर। जिले की चर्चित दवा मार्केट, जिला परिषद मार्केट में आज हरियाणा से आई नारकोटिक्स टीम ने बड़ी छापेमारी की। यह कार्रवाई विशेष रूप से हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाओं को लेकर की गई। छापेमारी के दौरान ब्रज फार्मा नामक दुकान के मालिक को हिरासत में ले लिया गया। सूत्रों के अनुसार, हरियाणा की टीम ने दुकान पर घंटों तक कार्रवाई की, जिससे मार्केट में हड़कंप मच गया। टीम में नारकोटिक्स विभाग के एएसआई बालेन्द्र सिंह और एसआई विनोद कुमार शामिल थे, जो नारकोटिक्स विभाग से थे। प्रारंभिक जांच में पता चला

Read More »

दुबई ड्रोन हमला: उड़ानें निलंबित, 19 भारतीय हिरासत में

दुबई ड्रोन हमला के बाद संयुक्त अरब अमीरात में सुरक्षा स्थिति अचानक गंभीर हो गई है। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास सोमवार को ड्रोन हमले और आग लगने की घटना के बाद उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं। इसी बीच सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री साझा करने के आरोप में 19 भारतीय नागरिकों समेत 35 लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं। क्षेत्रीय तनाव के कारण बड़ी संख्या में यात्री, जिनमें कई भारतीय भी शामिल हैं, दुबई में फंसे हुए बताए जा रहे हैं। दुबई ड्रोन हमला के बाद दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि हवाई अड्डे के पास आग लगने की घटना के चलते एहतियात

Read More »