खूनी संघर्ष मैं जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज, जाने पूरा मामला……

खतौली। गांव अंती में शनिवार देर रात हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।

गांव अंती में शनिवार को पुरानी रंजिश के चलते बबित ने अपने साथियों के साथ मिलकर निक्की पर हमला किया। मारपीट के दौरान बबित पक्ष की ओर से निक्की पर तमंचे से फायर किया, गोली पेट में लगने से निक्की घायल हो गया। मोदीपुरम के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में घायल का उपचार चल रहा है। घायल युवक के भाई रीनू ने थाने में बबित तथा उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जानलेवा हमला करने सहित दहशत फैलाने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने घटनास्थल से हमलावरों की दो बाइक बरामद की। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।

इसे भी पढ़ें:  उत्तम संयम धर्म के लिए जैन मंदिरों में चल रही पूजा अर्चना
यह था मामला ……

अंती में पुरानी रंजिश को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

खतौली। गांव अंती में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया था। दोनों पक्षों में धारदार हथियार लाठी-डंडे चले थे।

गांव अंती में देर रात को मनीष और बबित के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। दो माह पहले बबित ने अपने साथियों के साथ मिलकर निक्की की पिटाई कर दी थी। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले निक्की ने भी बबित को पीट दिया था। शनिवार देर रात को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने के बाद दोनों ओर से धारदार हथियार लाठी डंडे चले थे। मारपीट के दौरान निक्की के पेट में गोली लगने से वह घायल हो गया था। मोंटी के भी छर्रे लगे थे।

इसे भी पढ़ें:  ज़िले में साइबर सेल का हुआ लोकार्पण

हमलावर दो बाइक छोड़कर जंगल के रास्ते भाग गए थे। खूनी संघर्ष की सूचना पर सीओ यतेंद्र नागर और इंस्पेक्टर उमेश रोरिया पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे थे । घायल निक्की को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर मेरठ भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में शनिवार रात को ही एक धार्मिक स्थल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी देखा था।

इसे भी पढ़ें:  एसडीएम द्वारा अस्थायी गौशालाओं का निरीक्षण, साफ-सफाई और चारे की गुणवत्ता पर जोर

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांगजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना देवबंद पुलिस टीम

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  उत्तम संयम धर्म के लिए जैन मंदिरों में चल रही पूजा अर्चना बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »