लोक अदालत के लिए निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर: आने वाले 8 मार्च 2025 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली को जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष डा. अजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक और प्रचार गाड़ियों से सुसज्जित यह रैली जिला न्यायालय परिसर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और पुनः जिला न्यायालय में संपन्न हुई। इस रैली में मुख्य रूप से आधी आबादी ने भाग लिया। इन महिलाओं ने सभी को इस अवसर का लाभ उठाकर आपसी सुलह और समझौते के आधार पर अपने मामलों का निस्तारण कराने के लिए प्रेरित किया।

इसे भी पढ़ें:  श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में 40 परायण पाठ और शोभायात्रा का भव्य आयोजन

इस रैली में पैरा लीगल वालंटियर्स सहित कई न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व और उसमें सुलह-समझौते के माध्यम से त्वरित एवं निशुल्क न्याय प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराना था। रैली के दौरान लाउडस्पीकर और पोस्टरों के माध्यम से लोगों को लोक अदालत में अपने लंबित मामलों को शीघ्रता से निपटाने के लिए प्रेरित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रितिश सचदेवा ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय लोक अदालत 8 मार्च 2025 द्वितीय शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर मुजफ्फरनगर में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, तहसील स्तर पर बुढ़ाना न्यायालय, ग्राम न्यायालय जानसठ और ग्राम न्यायालय खतौली में भी लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सहमति के आधार पर विभिन्न प्रकार के वादों का निपटारा किया जाएगा, जिनमें आपराधिक शमनीय मामले, धारा 138 एनआई एक्ट चेक बाउंस केस, बैंक रिकवरी के मामले, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, टेलीफोन, बिजली एवं पानी के बिल संबंधी विवाद, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामले और राजस्व और सिविल वाद शामिल हैं। लोक अदालत में मामलों का निपटारा सुलह-समझौते के आधार पर किया जाता है, जिससे समय और धन की बचत होती है और निर्णय के खिलाफ अपील की संभावना नहीं रहती। यह एक ऐसा मंच है जहां न्यायिक प्रक्रिया को आसान और जनता के लिए सुलभ बनाया जाता है। 

इसे भी पढ़ें:  डायरेक्टर पद पर ज्योति भोला सिंह निर्विरोध निर्वाचित

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  मनकामनेश्वर महादेव शिव मन्दिर मे रामनवमी

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »