भाजपा ने डीएम से की रविदास जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग

मुजफ्फरनगर। साल 2025 में संत शिरोमणि गुरू रविदास की जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कराये जाने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों ने रविवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के नाम एक ज्ञापन दिया।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री यशवीर सिंह के नेतृत्व में रविवार को कलेक्ट्रेट पहंुचे संत रविदास के अनुयायियों ने एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह से मुलाकात करते हुए उनको डीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि जनपद मुजफ्फरनगर में लगभग पिछले 20 वर्षों से परंपरागत रूप से संत शिरोमणि गुरू रविदास जी की जयंती पर जिलाधिकारी द्वारा स्थानीय/सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता रहा है। परंतु किन्हीं कारणवश वर्ष 2024 की अवकाश सूची में संत रविदास जयंती पर तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा अवकाश घोषित नहीं किया गया था। तत्कालीन जिलाधिकारी से इस संबंध में भेंट कर ज्ञापन दिया गया तो उनके द्वारा सामान्य लोकसभा चुनाव-2024 में आचार संहिता लगी होने के कारण अवकाश घोषित करने में खेद प्रकट करते हुए भरोसा दिया गया था कि वर्ष 2025 की अवकाश सूची में आवश्यक रूप से संत शिरोमणि गुरू रविदास जी की जयंती पर स्थानीय/सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया जायेगा। बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर में संत शिरोमणि गुरू रविदास जी तो अनुयायी अधिक संख्या में निवास करते हैं तथा जयंती पर शुक्रताल सहित जनपद में प्रत्येक गांव व कस्बों में धूमधाम से शोभायात्रा का आयोजन करते हुए पूजा अर्चना करते हैं। उन्होंने मांग की है कि 12 फरवरी 2025 को संत शिरोमणि गुरू रविदास जयंती के अवसर पर जनपद में अवकाश घोषित किया जाये। इस दौरान यशवीर सिंह के साथ चतर सिंह, विकल कुमार, बाबू सिंह और ललित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  अतिक्रमण के नाम पर लटका चरथावल-थानाभवन मुख्य मार्ग का निर्माण

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  केक काटकर मनाया योगी आदित्यनाथ का जन्म दिनजनसंपर्क अभियान के दौरान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »