अतिक्रमण के नाम पर लटका चरथावल-थानाभवन मुख्य मार्ग का निर्माण

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर मंडल के तीन जिलों की तीन लोकसभा सीटों कैराना, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर से जुड़ी चार विधानसभा सीटों के सैंकड़ों गांव को जोड़कर रखने वाला मुजफ्फरनगर से थानाथवन वाया चरथावल मार्ग आज भी दयनीय स्थिति में ही है। यहां पर सरकार ने मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण के लिए बजट पास किया और कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया, लेकिन इसके बावजूद भी लोगों की परेशानी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। इस मार्ग के निर्माण के लिए केन्द्रीय राज्यमंत्री और स्थानीय सांसद डॉ. संजीव बालियान ने शिलान्यास किया और जनता के बीच भी खूब प्रचार किया, लेकिन अपने पैतृक गांव वाली विधानसभा चरथावल में ही वो इस मार्ग का हिस्सा समय से पूर्ण नहीं करा पाये। वहीं प्रशासनिक अफसर भी अतिक्रमण के बहाने निर्माण में हो रही देरी पर सुस्ती साधे हुए हैं। जनता को कदम कदम पर परेशानी उठानी पड़ रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बड़ी पेपर इंडस्ट्री पर जीएसटी का छापा

चरथावल-थानाभवन मुख्य मार्ग पर सुस्त रफ्तार से चल रहा चौड़ीकरण निर्माण कार्य लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। जिले में बिरालसी से कादरगढ़ तक जिले की सीमा में अनगिनत गड्ढों में लोग जोखिम उठाकर गुजर रहे हैं। कस्बे और दधेडू में सीसी रोड का निर्माण महीनों से अधर में है। टूटी सड़क पर उड़ते धूल के गुब्बार से लोगों में बीमारी बढ़ रही है। पिछले वर्ष 31 मार्च को शासन ने सीआरएफ से 51.47 करोड़ रुपये 19.122 किमी सड़क के चौड़ीकरण के लिए मंजूर किए थे, लेकिन निर्माण के लिए तय की गई कार्यदायी संस्था ने यहां पर काम करने में ज्यादा रूचि नहीं दिखाई है। मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य बेहद ही सुस्त गति से चलने से हजारों लोगों को मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। तीन जिलों की लोकसभा क्षेत्र की चार विधानसभा सीटों से जुड़े सैकड़ों गांवों का इस प्रमुख मार्ग से संपर्क हैं। बिरालसी से कादरगढ़ तक करीब दो किमी. तक सड़क में अनगिनत गड्ढे हैं। इस सड़क का शामली जनपद में कादरगढ़ से थानाभवन तक हिस्सा पिछले साल बना दिया गया था, लेकिन इस जिले में सड़क ठीक नहीं हो पाई है। क्षेत्रवासी कहते हैं कि सड़क का निर्माण कछुआ चाल से किया जा रहा है। कई जगह पाइप लाइन का अधूरा कार्य अवरोध बना है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली गंगनहर में कूदी शाहपुर की छात्रा, राहगीर ने बचाई जान

निर्माण खंड के अधीन ठेकेदार ने मार्च में दधेडू से चरथावल की सीमा तक तारकोल से चौड़ीकरण शुरू किया था लेकिन सड़क किनारे सैकड़ों पेड़, बिजली के पोल और अधूरी पुलिया छोड़ दी है। असंतुलित वाहन पेड़ों में टकराने से तीन हादसे हो चुके हैं। भाकियू के चरथावल नगर अध्यक्ष सौरभ त्यागी ने कहा कि चौड़ीकरण के बाद निर्धारित जगह में काफी संख्या में पेड़ और विद्युत पोल नहीं हटाए गए। इस वजह सफर जोखिम भरा बन गया है। यहां कई हादसे हो चुके हैं। बेतरतीब कार्य किया जा रहा है। कहीं भी निर्माण कार्य छोड़कर दूसरी जगह काम शुरू कर दिया जाता है। प्रधान हुसैन अहमद कहते हैं कि बेशुमार गड्ढों से कार क्षतिग्रस्त होती है। मुख्य मार्ग पर गड्ढ़ों और जलभराव से लोगों की जिंदगी नरकीय बन गई है। चरथावल कस्बे और दधेडू में सड़क पर उड़ती धूल से अस्थमा के मरीजों की मुश्किल बढ़ती हैं। तीन महीने पहले सरकारी जमीन में ग्रामीणों ने मकानों को खुद तोड़ दिया था। इसके बावजूद दधेडू में अभी तक नाला निर्माण नहीं हुआ। एसडीएम सदर परमानंद झा का कहना है कि काफी हद तक चरथावल मार्ग के निर्माण कार्य को पूर्ण कराया जा रहा है। कुछ स्थानों पर ग्रामीणों के साथ कार्यदायी संस्था का समझौता नहीं हो पा रहा है। वहां पर अतिक्रमण हटाने के लिए चेतावनी दी गई है। कार्यदायी संस्था के सहयोग में प्रशासन हर कदम उठाने को तैयार है।

इसे भी पढ़ें:  विद्युत विभाग की लापरवाही से वृद्ध की खेत में करंट लगने से मौत

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  खतौली गंगनहर में कूदी शाहपुर की छात्रा, राहगीर ने बचाई जानजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना देवबंद

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  खतौली गंगनहर में कूदी शाहपुर की छात्रा, राहगीर ने बचाई जान बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी करती

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »