खतौली। चौकी भूड़ क्षेत्र के ग्राम अतरपुरा में खेत में अचानक किसान की ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिस कारण किसान ट्राली के नीचे दब गया। खेतों में काम कर रहे हैं अन्य लोगों ने किसान को ट्राली के नीचे से निकाला। किसान को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची । मृतक का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक किसान सुंदरलाल 46 वर्ष निवासी अतरपुरा बताया गया है।

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान
खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें: हापुड़ में लेखपाल की दर्दनाक मृत्यु पर खतौली के लेखपाल संघ का रोष एसडीएम को सौंपा 4-सूत्रीय मांग-पत्रजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश





