भगत सिंह रोड पर जूतों की दुकान में लगी आग

मुजफ्फरनगर। शहर की सबसे व्यस्ततम मार्किट भगत सिंह रोड पर स्थित तहसील मार्किट के बेसमेंट में गुरूवार की सुबह जूतों की दुकान में आग लग गई। इस घटना के बाद मार्किट में आसपास के व्यापारियों में अफरा तफरी का आलम बन गया था। जानकारी मिलने पर दुकानदार भी मौके पर पहुंच गये। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर करीब डेढ़ घंटे के प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया था। आग की घटना का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट ही माना जा रहा है। आग के कारण जूता व्यापारी को लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। आग पर जल्द काबू पाने के लिए आसपास के दुकानों में नुकसान नहीं हुआ।

इसे भी पढ़ें:  खतौली गंगनहर में कूदी शाहपुर की छात्रा, राहगीर ने बचाई जान

शहर कोतवाली के समीप भगत सिंह रोड स्थित तहसील मार्किट परिसर के बेसमेंट में जूतों की दुकानें हैं। गुरूवार को सवेरे यहां पर एक जूता व्यापारी की दुकान के अंदर से धुआं निकलते देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। यहां पर दुकान करने वाले दूसरे व्यापारी संजय कुमार ने दमकल विभाग को फोन कर सूचित किया। करीब सवा छह बजे संजय ने दमकल विभाग को फोन कर दुकान में आग लगने की सूचना दी। सूचना के बाद दमकल कर्मियों ने फायर टैण्डर के साथ मौके पर पहुंचकर दुकान का शटर खुलवाने के साथ ही आग बुझाने का काम शुरू कर दिया था। एफएसओ आरके यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कई फायर टैण्डर बुला लिये थे। आरके यादव ने बताया कि राहुल जैन पुत्र राजकुमार जैन की भगत सिंह रोड तहसील मार्किट के बेसमेंट में कुमार फुटवियर के नाम से जूतों की दुकान है। आज सवेरे अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई थी। सूचना पर तत्काल ही वो टीम और दो गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे तथा आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया था। आग दुकान के अंदरूनी हिस्से में लगी थी। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

इसे भी पढ़ें:  महिला बैंक शाखा का हुआ उद्घाटन- महिला स्टाफ ही करेगा कार्य

आग लगने के कारण मार्किट में दूसरी दुकानों के व्यापारियों में हड़कम्प मचा रहा। कुमार फुटवियर की बराबर वाली दुकानों के व्यापारी दहशत में नजर आ रहे थे। उन्होंने सामान भी समेटना शुरू कर दिया था। वहीं मार्किट में अफरातफरी का आलम बना रहा। जूता व्यापारी राहुल जैन ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से ही आग लगने की संभावना है। आग के कारण दुकान में रखे लाखों रुपये के जूते और चप्पल जलकर खराब हो गये हैं। नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में 3 दिन की स्कूलों की छुट्टी

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  खेत पर नाली बनाने का विरोध करने पर भाई-भतीजों ने कर दिया हमलाजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  पैरा ओलंपिक कांस्य पदक विजेता प्रीति पाल का गृह जनपद में भव्य स्वागत बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »