खतौली। अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपए, गाड़ी न देने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को जहरीला पदार्थ खिला दिया। विवाहिता की मां ने पति, ससुर, देवर, सास के खिलाफ दहेज उत्पादन का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। बागपत के चंदीनगर पंछी निवासी नसरीन पत्नी मेहराजुद्दीन ने थाने मे दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री मनाज का निकाह खतौली थाना क्षेत्र के गांव भूड में साकिब के साथ किया था। उन्होंने अपनी हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था, लेकिन लड़के वाले दिए गए दहेज से खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज में दो लाख तथा गाड़ी की मांग कर रहे थे, मांग पूरी न होने पर मारपीट कर रहे थे। आरोप है कि 3 मई को दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के पति साकिब,ससुर जुल्फिकार, देवर व सास रशीदा ने मारपीट करते हुए जहरीला पदार्थ खिला दिया। जिस कारण विवाहिता का उपचार चल रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी

रामराज बाजार हत्या कांड: पत्नी विवाद में सरेआम गोलियां
रामराज बाजार हत्या कांड ने मेरठ जनपद को दहला दिया। बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज मुख्य बाजार में बुधवार दोपहर प्रदीप धीमान ने सरेआम सुनील उर्फ सुरेंद्र उर्फ गाबा (28) को कमर और कनपटी समेत चार गोलियां मार दीं। वारदात के बाद आरोपी ने वीडियो बनाकर जुर्म कबूल किया और पुलिसकर्मियों को भी धमकी दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा बरामद किया गया है। पत्नी विवाद बना हत्या की वजह पुलिस के अनुसार, डेढ़ साल पहले सुनील, प्रदीप धीमान की पत्नी को अपने साथ ले गया था। दोनों पिछले डेढ़ साल से साथ रह रहे थे और कोर्ट मैरिज की





