शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, घर में होगा धन का आगमन

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते श्रद्धालु

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। धार्मिक शास्त्रों में वर्णित है कि यदि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-उपासना की जाए तो जीवन से दरिद्रता दूर होती है और आर्थिक स्थिति में स्थिरता आती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं और वैभव का कारक माना जाता है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से न केवल धन लाभ होता है, बल्कि परिवार में प्रेम, शांति और सौहार्द भी बढ़ता है।

मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न

माना जाता है कि मां लक्ष्मी का वास वहीं होता है जहां स्वच्छता और सकारात्मक ऊर्जा होती है। शुक्रवार के दिन प्रातः स्नान के बाद घर की साफ-सफाई करें। मुख्य द्वार पर हल्का गुलाल छिड़कें और दीपक प्रज्वलित करें।

इसे भी पढ़ें:  होलिका दहन 2026: जानें सही नियम और शुभ मुहूर्त

मां लक्ष्मी को सफेद और गुलाबी रंग अत्यंत प्रिय हैं। इस दिन सफेद वस्त्र धारण करना और सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाना शुभ माना गया है। पूजा में कमल और गुलाब का पुष्प अर्पित करना विशेष फलदायी माना जाता है।

यदि संभव हो तो शुक्रवार के दिन ‘महालक्ष्मी अष्टकम’ या ‘कनकधारा स्त्रोत’ का श्रद्धा से पाठ करें। धार्मिक मान्यता है कि इससे घर में धन का प्रवाह बना रहता है और आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं।

इसे भी पढ़ें:  होलिका दहन 2026: जानें सही नियम और शुभ मुहूर्त

वास्तु नियम और सावधानियां

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का प्रत्येक कोना मां लक्ष्मी के आगमन को प्रभावित करता है। बाथरूम में खाली बाल्टी रखना नकारात्मकता का संकेत माना जाता है। इसलिए प्रयास करें कि बाल्टी में जल भरा हो। यदि खाली हो तो उसे उल्टा रख देना चाहिए।

घर में टूटी-फूटी वस्तुएं, गंदगी या अव्यवस्था आर्थिक प्रगति में बाधा उत्पन्न कर सकती हैं। शुक्रवार के दिन विशेष रूप से घर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित रखना शुभ माना गया है।

मां लक्ष्मी पूजा विधि

शुक्रवार को एक लकड़ी की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर उस पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें। इसके पश्चात गाय के घी का दीपक जलाएं और अगरबत्ती प्रज्वलित करें। रोली, अक्षत और पुष्प अर्पित करें। पूजा के अंत में कपूर से आरती करें और अपनी मनोकामना को श्रद्धा से दोहराएं। नियमित रूप से यह पूजा करने से जीवन में स्थिरता और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है।

इसे भी पढ़ें:  होलिका दहन 2026: जानें सही नियम और शुभ मुहूर्त

पूजा के लाभ

शुक्रवार लक्ष्मी पूजा करने से आर्थिक तंगी में राहत मिलती है। घर में सुख-समृद्धि और शांति का वातावरण बनता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है और मानसिक संतुलन बना रहता है।

 

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Also Read This

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बोले: गौमांस से कमाई करने वालों को सनातन समाज माफ नहीं करेगा

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने रविवार को लालगंज में कहा कि गाय के मांस से आय करने वालों को सनातन समाज कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने गौ माता के सम्मान को सनातन समाज की आस्था से जुड़ा बताते हुए कहा कि जो व्यक्ति गौ माता को मानता है, वह उस पर अत्याचार नहीं कर सकता। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती लालगंज पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया और अनुयायियों को संबोधित करते हुए कई सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। इसे भी पढ़ें:  होलिका दहन 2026: जानें सही नियम और शुभ मुहूर्तबृजेंद्र नगर के दुर्गा माता मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में

Read More »

खाड़ी युद्ध का यूपी निर्यात पर असर, 11 हजार करोड़ व्यापार खतरे में

खाड़ी युद्ध का यूपी निर्यात पर असर अब साफ दिखाई देने लगा है। ईरान पर हमले के बाद खाड़ी देशों में बढ़ती अस्थिरता से उत्तर प्रदेश के निर्यातक चिंतित हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यूएई को होने वाले करीब 11 हजार करोड़ रुपये के निर्यात पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ सकता है, जिसमें जेम-एंड-ज्वैलरी और मीट कारोबार प्रमुख हैं। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण प्रदेश के मीट, चीनी और चावल कारोबारियों की बेचैनी बढ़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो प्रदेश के निर्यात को बड़ा झटका लग सकता है। पहल इंडिया फाउंडेशन के सहायक शोधकर्ता जशन कक्कड़ के अनुसार यूएई, ईरान की

Read More »

खतौली महिला दिवस सम्मान समारोह में समाजसेवा करने वाली महिलाएं सम्मानित

खतौली महिला दिवस कार्यक्रम के तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हेरिटेज फूड लिमिटेड के खतौली स्थित दुग्ध अवशीतन केंद्र पर ग्रामीण क्षेत्र की दुग्ध व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। यह कार्यक्रम हेरिटेज फूड लिमिटेड की उपाध्यक्ष व प्रबंध निदेशिका श्रीमती नारा अवनेश्वरी तथा कार्यकारी निदेशिका नारा ब्राह्मणी के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं के योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अशोक शर्मा (अध्यक्ष) और सत्येंद्र आर्य (संरक्षक), कौमी एकता कमेटी ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में दुग्ध व्यवसाय को आगे

Read More »

योगी आदित्यनाथ की मां पर टिप्पणी से भड़का आक्रोश, पुतला फूंका

योगी आदित्यनाथ की मां पर टिप्पणी को लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारी आक्रोश देखने को मिला। हजरतगंज चौराहे पर युवाओं और छात्र नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए आरोपी मौलाना अब्दुल्ला सलीम का पुतला फूंका और उसकी जल्द गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चार दिन का अल्टीमेटम भी दिया है। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मौलाना के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व छात्र नेता और अधिवक्ता अनुराग तिवारी ने बताया कि बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम

Read More »

तरुण हत्या मामला उत्तम नगर में आरोपियों के घर चला बुलडोजर

तरुण हत्या मामला उत्तम नगर में अब नया मोड़ आ गया है। होली के दिन हुई युवक तरुण की हत्या के आरोपियों के घर पर दिल्ली नगर निगम की ओर से बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। रविवार सुबह बुलडोजर कॉलोनी में पहुंचा और दिल्ली पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच अवैध निर्माण को तोड़ना शुरू किया गया। इस कार्रवाई के दौरान मकान के कुछ हिस्सों को ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई अनधिकृत निर्माण को लेकर की गई। बुलडोजर से मकान का कुछ हिस्सा तोड़ा गया। आसपास के मकानों को नुकसान से बचाने के लिए बाद में निगमकर्मियों ने हथौड़ों का उपयोग करते हुए सावधानी से निर्माण

Read More »