राधा अष्टमी पर सभासद सीमा जैन के घर पालकी यात्रा का श्रद्धापूर्वक स्वागत

नांगो वाले सिद्ध मंदिर की की पालकी यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, विकल्प जैन ने परिवार व इष्ट मित्रों के साथ किया पूजन

मुजफ्फरनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर पटेल नगर स्थित नांगो वाले सिद्ध मंदिर से निकाली गई पालकी यात्रा का श्रद्धापूर्वक स्वागत एवं वंदन-अभिनंदन किया गया। पालकी यात्रा के निज निवास पर पहुंचने पर परिवार के सदस्यों और इष्ट मित्रों ने धार्मिक भाव एवं श्रद्धा के साथ यात्रा का स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें:  शालू सैनी की स्नेहिल पहलः बेसहारा माताओं को मिला अपना घर

इस दौरान श्रद्धालुओं ने पालकी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और भगवान से परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। राधा अष्टमी के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। पालकी यात्रा के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और लोगों ने श्रद्धा के साथ धार्मिक परंपराओं में सहभागिता की।

इसे भी पढ़ें:  मूसलाधार बारिश से मुजफ्फरनगर बेहाल, निचले इलाके डूबे, बुढ़ाना में मकान ढहा

आयोजन में पंडित अमित तिवारी, दिनेश जैन, विपिन, मनीष चौहान और बबलू त्यागी का सराहनीय सहयोग रहा। आयोजकों ने सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, श्रद्धा और सद्भाव की भावना मजबूत होती है।

Share This Article