जूनियर कबड्डी टीम को डॉ. संजीव बालियान ने दी किट और बैग

स्टेट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने के लिए किया प्रोत्साहित, खिलाड़ियों का पूर्व मंत्री ने किया सम्मान

मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने शनिवार को एटूजेड कॉलोनी स्थित अपने आवास पर मुजफ्फरनगर की जूनियर बालक कबड्डी टीम का स्वागत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने शामली में आयोजित होने वाली स्टेट चैंपियनशिप के लिए टीम के खिलाड़ियों को खेल किट और बैग प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर-कार पर डंपर पलटने से चार की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर की जूनियर बालक कबड्डी टीम ने 7 सितंबर को फिरोजाबाद में आयोजित यूपी जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप जोन-1 में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया था। टीम की इस उपलब्धि के बाद खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। अब टीम शामली में होने वाली स्टेट चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी।

इसे भी पढ़ें:  इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद लड़की को मिलने बुलाया, कर लिया किडनैप

इस अवसर पर डॉ. संजीव बालियान ने खिलाड़ियों से उनके खेल प्रदर्शन और आगामी प्रतियोगिता की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि खेलों में सफलता के लिए नियमित अभ्यास, अनुशासन और टीम भावना महत्वपूर्ण है। उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में UGC के नए कानून के खिलाफ प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

टीम के खिलाड़ियों ने भी सम्मान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। खिलाड़ियों ने कहा कि इस तरह का प्रोत्साहन उन्हें प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम के दौरान एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बालियान, कोच राहुल बालियान और मैनेजर नीरज बालियान भी मौजूद रहे।

Share This Article