फैक्ट्री से निकले दो भाइयों का अपहरण, बुआ ने कराई एफआईआर

भोपा रोड स्थित एक पेपर मिल में नौकरी करते थे ममेरे भाई, आठ दिन से परिजन कर रहे दोनों भाइयों की तलाश

मुजफ्फरनगर। शहर में सनसनी फैलाने वाली घटना सामने आई है। भोपा रोड स्थित एक पेपर मिल से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे दो नाबालिग ममेरे भाइयों का रहस्यमय तरीके से अपहरण कर लिया गया। आठ दिन बीत जाने के बाद भी दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं लग सका है। उनकी तलाश के लिए परिजनों की हर कोशिश नाकाम होने के बाद बुआ ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और दोनों की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं। ये दोनों किशोर अपनी बुआ के पास ही रह रहे थे।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मौहल्ला रैदासपुरी निवासी विमलेश पत्नी नाहर सिंह ने नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उनका भतीजा दीपांशु पुत्र किरनपाल निवासी तीरथ कालोनी कस्बा खतौली और उनका भांजा आयुष पुत्र भूरा निवासी गांव लबकरी थाना देवबंद, जिनकी आयु करीब 16 साल है, अचानक ही लापता हो गये हैं। विमलेश द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि दीपांशु और आयुष भोपा रोड स्थित अग्रवाल पेपर मिल में नौकरी कर रहे थे और काफी दिनों से उनके पास ही रैदासपुरी स्थित आवास पर रह रहे थे। विमलेश के अनुसार दीपांशु और आयुष 23 दिसम्बर को प्रातः 11.30 बजे पेपर मिल में अपनी ड्यूटी को समाप्त करने के बाद घर के लिए निकले थे, लेकिन घर पर नहीं पहुंचे।
घर नहीं आने के बाद दोनों किशोर भाइयों की आसपास और फैक्ट्री में तलाश की गई तो पता चला कि वो निकल गये थे। परिजनों को इसकी सूचना दी गई और उनके दोस्तों तथा रिश्तेदारियों में भी तलाश की गई, लेकिन उनके सम्बंध में कोई जानकारी या सुराग नहीं मिला। विमलेश ने बताया कि तलाश में थक हारने के बाद ही पुलिस से शिकायत की गई है। आठ दिन से दोनों किशोरों के सम्बंध में कोई भी सूचना नहीं मिलने के कारण परिजन परेशान हैं। पुलिस से कार्रवाई करते हुए उनको सकुशल बरामद करने की मांग की गई है। नई मंडी कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर ब्रजेश शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर दोनों किशोर भाइयों के अचानक रहस्मयी ढंग से लापता हो जाने पर बीएनएस की धारा 137-2 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम को लगा दिया गया है। पुलिस भोपा रोड पेपर मिल से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के सहारे जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें:  गौ माता के अंतिम संस्कार के लिए पालिका ने गौ सेवक से की वसूली 

Also Read This

गंगनहर में डूबे बालक का शव तीन दिन बाद मिला, गांव में मातम, परिवार में कोहराम

साथियों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए गया था 12 वर्षीय सुबहान अंसारी, एनडीआरएफ ने तलाश किया शव खतौली। थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी 12 वर्षीय बालक सुबहान अंसारी का शव रविवार सुबह तीन दिन बाद नंगली के रजवाहे में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। बालक 8 मई को साथियों के साथ गंगनहर में नहाने गया था, तभी वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने गंगनहर में डूबने की आशंका जताई थी। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-भू-माफियाओं का आतंकः जमीन के रास्ते की सफाई कर रहे दो लोगों पर हमलाजानकारी के अनुसार शेखपुरा निवासी सुबहान अंसारी पुत्र रिजवान अपने दोस्तों के साथ गुरुवार दोपहर

Read More »

लालवाला विवाद के बीच नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट

लालवाला गांव में दलित-राजपूत संघर्ष के बाद जाना चाहते थे आसपा सांसद, पुलिस ने जाने से पहले रोका, आवास के बाहर भारी फोर्स तैनात सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में दो बीघा जमीन को लेकर दलित और राजपूत समाज के बीच हुए विवाद के बाद बढ़े तनाव में पुलिस सख्त रवैया बनाये हुए हैं। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद गांव लालवाला जाना चाहते थे, लेकिन उनको रविवार सुबह पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। प्रशासन ने छुटमलपुर स्थित उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है और किसी भी समर्थक को अंदर-बाहर आने-जाने पर नजर रखी जा रही है। इसे

Read More »