उत्तराखंड बस हादसा: अल्मोड़ा में खाई में गिरी बस, 7 की मौत, कई घायल

अल्मोड़ा (उत्तराखंड)। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भिकियासैंण क्षेत्र के शिलापनी इलाके में यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में अब तक सात लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  दुबई पर ईरान का बड़ा हमला, मशहूर 'पाम जुमैरह' पर दागी मिसाइल

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, बस में करीब 12 यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  संभल हिंसा को लेकर अखिलेश यादव पर केस, वकील ने मांगा ₹1 का हर्जाना

घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।

फिलहाल मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  India-US Trade Deal: बजट के बाद शेयर बाजार में तूफानी उछाल, सेंसेक्स +3200, निफ्टी +1200
Share This Article