सोनिया गांधी वोटर लिस्ट विवाद: अदालत में जवाब दाखिल, नागरिकता पर उठे सवाल

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से जुड़ा नागरिकता और मतदाता सूची का मामला एक बार फिर चर्चा में है। इस मामले में सोनिया गांधी ने अदालत में अपना पक्ष रखते हुए जवाब दाखिल कर दिया है। यह जवाब रिवीजन पिटीशन पर राऊज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल किया गया है। अब इस प्रकरण में अदालत 21 फरवरी को अगली सुनवाई करेगी।

दरअसल, सोनिया गांधी के खिलाफ बिना भारतीय नागरिकता हासिल किए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराए जाने को लेकर जांच की मांग की गई थी। इस संबंध में अधिवक्ता विकास त्रिपाठी की ओर से रिवीजन पिटीशन दाखिल की गई है। इससे पहले मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सितंबर 2025 में इस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसके बाद मामला रिवीजन के तौर पर उच्च अदालत में पहुंचा।

इसे भी पढ़ें:  बारामती में क्रैश हुआ विमान, अजित पवार समेत 4 की मौत

याचिका में दावा किया गया है कि सोनिया गांधी ने 30 अप्रैल 1983 को भारतीय नागरिकता प्राप्त की थी, जबकि उनका नाम वर्ष 1980 की नई दिल्ली की मतदाता सूची में दर्ज पाया गया था। याचिकाकर्ता ने सवाल उठाया है कि जब नागरिकता 1983 में मिली, तो उससे पहले 1980 की वोटर लिस्ट में नाम कैसे शामिल हुआ।

इसे भी पढ़ें:  भारतीय वायुसेना का सफर: स्पिटफायर से राफेल तक, मिग-21 ने किया विदाई सलाम

इसके अलावा याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि वर्ष 1982 में सोनिया गांधी का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया था। ऐसे में सवाल उठाया गया कि नाम हटाने की वजह क्या थी और किन परिस्थितियों में यह कार्रवाई की गई। याचिकाकर्ता ने अदालत से यह भी पूछा है कि 1980 में वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने के लिए कौन से दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया और क्या इसमें किसी तरह के फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया गया।

इसे भी पढ़ें:  राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में PM मोदी को गाली देने पर भिड़े कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ता

अब सोनिया गांधी की ओर से जवाब दाखिल किए जाने के बाद यह मामला एक बार फिर अदालत के विचाराधीन है। 21 फरवरी को होने वाली सुनवाई में कोर्ट इस रिवीजन पिटीशन पर आगे की दिशा तय करेगा।

Also Read This

निर्माणाधीन गोदाम ढहा, अब तक पांच की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

कोलकाता- तारातला में बुधवार दोपहर एक निर्माणाधीन गोदाम की छत गिर गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। राहत कार्य के लिए पुलिस, और आपदा प्रबंधन की टीमें जुटी हैं। अब तक चार लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। पश्चिम कोलकाता के तारातला इलाके से एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां बुधवार दोपहर को एक निर्माणाधीन गोदाम अचानक गिर गया। पुलिस के अनुसार, मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। यह घटना तारातला में ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर स्थित गोदाम की है। दोपहर के समय हुआ हादसा कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा दोपहर करीब

Read More »